उत्तराखंडट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़राज्य-शहर

जम्मू-कश्मीर से ‘देवभूमि’ तक जमकर हुई बर्फबारी, तो दिल्ली NCR में ‘सांसों’ के लिए तरसे लोग!

Jammu and Kashmir News: जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। सोनमर्ग, गुलमर्ग, गुरेज, माछिल, शोपियां में भारी बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई, बर्फबारी से कश्मीर में खूबसूरती के साथ-साथ ठंडक भी बढ़ गई है। कई जगह ट्रैफिक भी बाधिक हुआ है। JKDMA ने कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। अगले 24 घंटे मे कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन होने की आशंका है।

Also Read: Latest Hindi News Lifestyle | lifestyle Samachar Today in Hindi

सोनमर्ग और ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में भारी बर्फबारी देखी जा रही है। जोजिला दर्रा पर राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बर्फबारी के बीच रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। गांदरबल जिले के स्वास्थ्य रिसॉर्ट सोनमर्ग में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। जहां से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है।

Read More News: Latest Hindi News Entertainment | Entertainment Samachar Today Live

कुलगाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अहरबल में भी ताजा बर्फबारी हुई है, जहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। डोडा के भद्रवाह में भी ताजा बर्फबारी देखने के मिली है उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी हो रही है। चमोली और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।
उत्तराखंड के चमोली में बीते दो दिनों से मौसम ने लगातार करवट बदली है, वही ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी के साथ जबरदस्त ठंड का असर भी देखने को मिल रहा है। नीति घाटी में नीति घमशाली फरक्या मलारी इलाके में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। चमोली के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भी बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जबकि मैदानी जिलों के अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Read Here: Latest sports News Today | sports samachar in Hindi Live

वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद से ही चंबा जिले में प्रचंड ठंड पड़ने लगी है। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी हुई है। पूरा हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। चंबा के अलावा किन्नौर और लाहौल स्पीति जैसे जिलों के कई इलाकों में 5 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं कांगड़ा, शिमला और सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।
एक तरफ बर्फबारी हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से हाल बेहाल है, AQI लेवल 350 के करीब दर्ज किया गया है, साथ ही सड़कों पर धुंध से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्लीवासी लगातार पहाड़ों की ओर रूख कर रह हैं, जिससे की वहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ लग गई है और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

Read News: Latest Hindi News cricket | Cricket Samachar Today Live

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button