ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

बेंगलुरु में ‘इंडिया’ की बैठक खत्म, अगली बैठक मुंबई में होगी

Opposition Bangalore Meeting: और आज दो दिवसीय विपक्षी एकता की बेंगलुरु बैठक (Bangalore Meeting) समाप्त हो गई। आज की बैठक में पहला काम तो यही हुआ विपक्षी एकता वाली इस गठबंधन का नाम इंडिया (INDIA) यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस रखा गया। हिंदी में आप इसे भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन कह सकते हैं। बैठक समाप्ति के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें कई लोगों ने पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया। ममता बनर्जी ने एनडीए पर निशाना साधा और कहा कि देश के लोगों की जिंदगी खतरे में है लेकिन सरकार का एक ही काम है सरकार बेचना और सरकार को खरीदना। ममता ने एनडीए को चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि एनडीए क्या इंडिया को चुनौती दे सकती हैं? 2024 के चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम दिया गया है। उनको पता चल जायेगा कि इंडिया क्या कुछ करने वाला है। इसके बाद ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा फेवरेट राहुल गांधी। ममता के इस सम्बोधन पर राहुल भी मुस्कुराने लगे।

opposition bangalore meeting

बैठक की समाप्ति पर खड़गे ने कहा कि अब विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई (Bangalore Meeting) में होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष दलों में आपसी तालमेल के लिए 11 सदस्यीय कमिटी बनाई जाएगी, खड़गे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र और संविधान का गला घोंट रही है। वह विपक्षी दलों के खिलाफ स्वायत संस्थाओं और एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने पूछा कि इंडिया का नेतृत्व कौन करेगा तो इसके जवाब में खड़गे ने कहा कि यह सबकुछ मुंबई की बैठक में तय होगा। अभी सब देखते जाइये। नेतृत्व कौन करेगा इसी के लिए 11 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी।

Read: आज की ताज़ा खबरें | Latest News in Hindi | News Watch India

खड़गे ने फिर बीजेपी और एनडीए पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए 30 दलों के साथ बैठक कर रही है। मैंने भारत में इतनी पार्टियों के बारे में कभी सुना ही नहीं। पहले उन्होंने कोई बैठक नहीं की अब एक-एक करके बैठक कर रहे हैं। पीएम विपक्ष दल से डर गए हैं। हम यहां लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं। खड़गे में मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की पूरी मीडिया पर पीएम मोदी का कब्ज़ा हो गया है। उनके इशारे के बिना कही कुछ चलता ही नहीं। अपने 52 साल के कैरियर में मैंने ऐसी प्रवृति मीडिया की नहीं देखी। विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। और मीडिया भी विपक्ष से ही सवाल कर रहा है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button