ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

आज का सुविचार: चाणक्य के ये मंत्र आपको तनाव और विवाद से रखते हैं दूर

नई दिल्ली: चाणक्य नीति हमें जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंचाने में प्रेरित करती है। क्योंकि इससे व्यक्ति सही और गलत की पहचान कर सकता है। आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, कूटनीति शास्त्र और समाज शास्त्र आदि विषयों के विद्वान थे। चाणक्य नीति के मुताबिक, व्यक्ति जब तनाव और विवाद से दूर रहता है, तो उसकी सफलता की संभावना अधिक रहती है। वहीं, तनाव और विवाद से बचने के लिए चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं, जो आपकी सफलता में कारगर साबित हो सकती है।

रहें गुस्से से दूर

चाणक्य कहते हैं कि क्रोध, विवाद का कारण बनता है। क्रोध करने वाले व्यक्ति से हर कोई दूरी भागता है। वहीं, क्रोध हमें हमारे अच्छे गुणों से दूर करता है। इसलिए हमें सदैव क्रोध से दूर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: दिवाली के साथ इन जातकों पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, धन लाभ और के साथ व्यापार में भी मिलेगा लाभ

घंमड का करें त्याग

चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। व्यक्ति अहंकार से हमेशा दूर रहना चाहिए। ये एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति की प्रतिभा को भी नष्ट कर देता है। घमंड करने वालों को लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त नहीं होती है। ऐसे में अगर आपको जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो अहंकार से दूर रहें।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button