उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Wasim Barelvi’s Accident : सड़क हादसे में प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी घायल, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

बरेली। स्थानीय निवासी प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी (Wasim Barelvi) बीती रात एक सड़क हादसे (Wasim Barelvi’s Accident) में घायल हो गये। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है।


शायर वसीम बरेलवी दिल्ली से बरेली आ रहे थे। रास्ते में हापुड़ में उनकी कार एक डंपर से टकरा गयी। इस हादसे में वसीम बरेली व उनके का साथ कार में सवार शायर अकील नोमानी ( Shayar Akeel Nomani) भी घायल हो गये। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

यह भी पढेंः Khel Mahakumbh: PM मोदी करेंगे सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन, सीएम योगी भी शामिल होंगे


बताया गया हैक कि शायर वसीम बरेलवी विदेश (बहरीन) से मुशायरे में शिरकत करके अपने घर बरेली लौट रहे थे। दिल्ली से उन्होने बरेली आने के लिए कार बुक की थी। उनके साथ शायर अकील नोमानी भी थे। जब कार में हापुड़ पहुंची तो अचानक एक डंपर से टकरा गयी। इस हादसे में वसीम बरेलवी के हाथ में चोट आयी है। चिकित्सकों के मुताबित उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है।


उधर जैसे ही शायर वसीम बरेलवी के सड़क हादसे में घायल होने की खबर मिली, उनके चाहने वालों ने उनकी सलामती के लिए दुआएं करनी शुरु कर दीं। हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली के तमाम शायर कवि उनका हालचाल जाने दिल्ली रवाना हो गये हैं। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button