न्यूज़राशिफल

इस सप्ताह सूर्य के गोचर इन राशियों को बनाएगा मालामाल, देखें अपना साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Weekly Horoscope: अगस्त के इस सप्ताह में बुधादित्य योग से सूर्य का गोचर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे कन्या और वृष राशि वाले लोगों को शुभ परिणाम मिलेगा। नौकरी या कारोबार में अनुकूल माहौल बनने के साथ ही आपको रुपये-पैसे के मामलों में भी फायदा होगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कैसा रहने वाला है इस सप्ताह का अपका साप्ताहिक आर्थिक राशिफल।

weekly horoscope

मेष : मेष राशि वाले लोगों के लिए ये सप्ताह आर्थिक मामलों में अनुकूल नहीं रहने वाला है। धन का फायदा तो होगा लेकिन किसी बात को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। सेहत का ख्याल जरूर रखें । यात्राओं को सफल बनाने में आपको किसी धनवान महिला की सहायता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी महिला के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ दिन : 16,17,18

वृषभ : इस सप्ताह वृषभ राशि वाले लोगों को दान पुण्य करने से धन लाभ अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में सप्ताह के उतरार्द्ध में अचानक से सुखद अनुभव हो सकते हैं। परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे साथ ही किसी पितृ तुल्य व्यक्ति की मदद से जीवन में सुधार आएंगे। सप्ताह के अंत में अपने मन की बात सुनकर ही कोई निर्णय लें।
शुभ दिन : 14,16,17

मिथुन : यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रहा है। वक्त अनुकूल होगा और सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई नुकसान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में धन व्यय की स्थितियां बन सकती हैं एवं आपको अपने निवेशों की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस सप्ताह परिवार के मसले में फैसले लेने से बचें. सप्ताह के आखिरी में किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता से जीवन में सुकून आएगा जिनकी पर्सनैलिटी रौबीली होगी।
शुभ दिन : 15,17,18

कर्क : कर्क राशि वाले लोगो के लिए ये सप्ताह आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में सोच समझकर लिए गए फैसले आपको लाभ देंगे। परिवार में आपकी राय को तवज्जों दी जाएगी एवं आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में आप शांत एकांत वक्त व्यतीत करना पसंद करेंगे या किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।
शुभ दिन : 14,15,16

सिंह : सिंह राशि वाले लोगों को लिए ये सप्ताह परिवार के साथ अच्छा कटेगा। मन खुश रहेगा। अपने प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करने से आपकी तंदुरुस्ती में भी अच्छे सुधार आएंगे। प्रेम संबंध के मामलों में इस सप्ताह सुख समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कष्ट बढ़ सकते हैं एवं इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ दिन : 15,17,18

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों का भाग्य इस सप्ताह चमकने वाला है। इस सप्ताह आप परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। यात्राओं को सफल बनाने के लिए आपको अपनी ओर से काफ़ी कोशिश करनी पड़ सकती है हैं। प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए आपको अपनी ओर से थोड़ा सा रिस्क( risk) लेने का प्रयास करना चाहिए । सप्ताह के आखिरी में किन्हीं 2 फैसलों को लेकर शुरू में मन में थोड़ी सी संशय बनी रहेगी लेकिन आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर आपके कदम चूमेंगी।
शुभ दिन : 16,18

Read: घर में इन जगहों पर न लगाएं पूर्वजों की तस्वीरें, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

तुला : तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में धन लाभ होगा एवं आप किसी नए निवेश की ओर काफी आकर्षित भी रहेंगे। परिवार के सानिध्य में सुकून महसूस करेंगे एवं किसी युवा की सहायता से जीवन में खुशहाली आयेंगी। यह सप्ताह आपके लिए उत्तम सप्ताह साबित होगा.
शुभ दिन : 15, 16, 18

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस सप्ताह संयम सें काम करना चाहिए तभी उन्नति हो। कार्यक्षेत्र में अपने मन की सुनकर कोई फैसला लेंगे तो अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में किसी मातृतुल्य महिला के ऊपर व्यय अधिक हो सकता है। इस सप्ताह यात्राएं न करें तो बेहतर होगा।
शुभ दिन : 16, 18

धनु : इस सप्ताह धनु राशि वाले लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं अपने प्रॉजेक्ट को सफल बनाने के लिए आपको किसी ऐसी महिला की सहायता मिलेगी जिन्होंने कड़ी मेहनत कर मुक़ाम हासिल किया हो। आर्थिक मामलों में सुधार रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी युवा को लेकर मन चिंतित हो सकता है या फिर किसी समाचार को सुनकर मन दुखी हो सकता है।
शुभ दिन : 15,16,17

मकर : ये सप्ताह मकर राशि वाले लोगों के लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल रहने वाला है साथ ही धन लाभ होगा। किसी साझेदारी में किए गए निवेश आपके लिए शुभ परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संयोग बनते जाएंगे। यात्राए इस सप्ताह न तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे।
शुभ दिन : 16, 18

कुंभ : इस सप्ताह कुंभ राशि वालें लोगों को कार्यक्षेत्र मे उन्नति प्राप्त होगी साथ ही किसी नए प्रॉजेक्ट मे सफलता मिलेगी। परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत होगा एवं किसी यात्रा को लेकर मन शुरुआत में संशय में रहेगा। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। आर्थिक व्यय इस सप्ताह ज्यादा हो सकते हैं एवं इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह के आखिरी में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे एवं कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
शुभ दिन : 16, 18

मीन : मीन राशि वालों को इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी एवं प्रॉजेक्ट सफलता के मार्ग पर अग्रसर होते जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने का विचार बन सकता है। आर्थिक मामलों में रिस्क लेकर किए गए निवेश का फैसला आपके हित में होगा। परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत कर सकते हैं।
शुभ दिन : 14, 16, 18

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button