धर्म-कर्म

वास्तु विज्ञान में स्वास्तिक चिन्ह का क्या महत्व और लाभ? जानें चौंकाने वाले स्वास्तिक के उपाय और फायदे

Swastika Symbol: स्वास्तिक (Swastika) को सौभाग्य का सूचक बताया गया है। इन पवित्र चिन्ह की पूजा अर्चना करने से सभी ग्रह दोष दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग भी बनते हैं। घर पर इस चिन्ह के बनाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है और सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं स्वास्तिक (Swastika) का महत्व, उपाय और फायदे…

benefit of Swastika symbol

Read: क्या होती है साढ़ेसाती और ढैय्या? कैसे पड़ा ये नाम? | News Watch India

स्वास्तिक का महत्व

हमारी भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक (Swastika) को बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वास्तिक को मंगल कामना का प्रतीक माना जाता है। जब भी हम कोई भी शुभ कार्य करते है या किसी भी कार्य की शुरुआत करते है तो स्वास्तिक का चिन्ह बनाते है। स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर उसकी पूजा भी करते है ताकि हमारा काम बहुत ही सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। स्वास्तिक (Swastika) का शाब्दिक अर्थ होता है अच्छा या मंगल करने वाला। स्वास्तिक चिन्ह को हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि सभी धर्मों में पवित्र माना जाता है।

मंगल भावों का चिन्ह है स्वास्तिक

आपको बता दें हिंदू संस्कृति के प्राचीन ऋषियों ने अपने धर्म के आध्यात्मिक अनुभवों के आधार पर कुछ विशेष चिन्हों की रचना की थी, ये चिन्ह मंगल भावों को प्रकट करते है, ऐसा ही एक चिन्ह है स्वास्तिक। स्वास्तिक (Swastika) को सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत्र माना जाता है। जिस घर में भी पूजा के समय स्वास्तिक का शुभ चिन्ह बनाया जाता है, उस घर में सुख-समृद्धि का वास होता है व परिवार में खुशहाली आती है। इसी कारण कोई भी काम शुरू करने से पहले स्वास्तिक बनाया जाता है।

Swastika

स्वास्तिक से सुख समृद्धि का होता है वास

वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक (Swastika) चिन्ह को बेहद ही शुभ माना जाता है, जिस भी घर में स्वास्तिक चिन्ह बनाया जाता है, वहां सुख-समृद्धि का वास होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक कार्यों में स्वास्तिक बनाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। स्वास्तिक को बनाने से घर में देवी-देवता प्रवेश करते हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है। गुरु पुष्य योग में बनाया गया स्वास्तिक आपको शांति प्रदान करता है। यदि आपको रात्रि में नींद नहीं आती है तो सोने से पूर्व अपनी तर्जनी ऊंगली से स्वास्तिक (Swastika) बनाएं और सो जाएं तो आपको बहुत ही अच्छी नींद आएगी व बुरे सपने आना भी बंद हो जाएंगे।

चमत्कारिक और लाभकारी है स्वास्तिक

तिजोरी पर स्वास्तिक (Swastika) बनाने से आपको धन-धान्य की कमी नहीं होगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। कुछ कौड़ियां भी अगर आप अपनी तिजोरी में रखेंगे तो आपको लाभ होगा। ये उपाए बहुत ही चमत्कारिक और लाभकारी हैं। अगर आपके वैवाहिक जीवन में बहुत समस्या आ रही है तो आपको पूजा करते समय हल्दी का स्वास्तिक बनाएं, इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। घर को बुरी नजर से बचाने के लिए घर के बाहर गोबर का स्वास्तिक (Swastika) बनाएं, इससे लाभ होगा। यदि घर में स्वास्तिक चिन्ह बनाते हैं तो घर में शुभता आती है और पितरों की (Swastika) कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button