Live UpdateSliderनजरियान्यूज़सेहतनामा

Women’s Health Update: महिलाओं में विटामिन डी की कमी है इतनी घातक, जा सकती है जान भाी !

Women’s Health Update Vitamin D: महिलाओं को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, अगर इनकी कमी हो जाए तो इससे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। इस पोषक तत्व की कमी को पहचानना आपके लिए बहुत जरूरी है। महिलाओं में विटामिन डी की कमी ना हो इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए।

Vitamin D Deficiency In Women: कई बार महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ के कारण अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाती हैं, लेकिन कुछ पोषक तत्व उनके शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं, अगर उनकी कमी हो जाए तो महिलाओं को उनकी कमी से होने वाली बीमारियों और कमजोरी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक पोषक तत्व है Vitamin D , जिसकी कमी महिलाओं को नहीं होनी चाहिए, Vitamin D की कमी होने से उन्हें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हड्डियों और जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन डी की कमी के क्या होते है लक्षण ?

1. ज्यादा बीमार होना

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी (Vitamin D Deficiency In Women) का स्तर कम होता है, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ख़राब हो जाती है और वे अधिक बीमार रहने लग जाती हैं। आपके शरीर में मौजूद विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

2. थकावट

विटामिन डी (Vitamin D Deficiency In Women) की कमी के कारण महिलाओं के लिए दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां करना मुश्किल हो जाता है, उन्हें अक्सर थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ऐसी स्थिति में शरीर में रक्त संचार का स्तर कम हो जाता है।

3. टेंशन

बहुत कम लोग जानते हैं कि विटामिन डी (Vitamin D Deficiency In Women)  हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। चूंकि महिलाएं भावनात्मक रूप से संवेदनशील मानी जाती हैं, इसलिए उन्हें ये विटामिन जरूर मिलना चाहिए, नहीं तो वे तनाव और अवसाद का शिकार हो जाएंगी।

4. हड्डियों में कमजोरी

कैल्शियम की तरह विटामिन डी (Vitamin D Deficiency In Women) भी हड्डियों की मजबूती के लिए जिम्मेदार माना जाता है, अगर महिलाओं को यह विटामिन पर्याप्त मात्रा में शरीर में नहीं मिलेगा तो उनकी हड्डियां कमजोर हो जाएंगी और बहुत दर्द होगा।

विटामिन डी हासिल करने के लिए क्या करें?

vitamin D  सनशाइन विटामिन (Sunshine vitamin के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह सूर्य के प्रकाश के माध्यम से शरीर को उपलब्ध होता है। अगर आप रोजाना 10 से 20 मिनट तक धूप में रहेंगे तो आपको इसकी कमी नहीं होगी। हालाँकि, विटामिन डी कुछ खाद्य पदार्थों से भी प्राप्त किया जा सकता है, जैसे दूध उत्पाद, वसायुक्त मछली, मशरूम आदि।

Disclaimer:  प्रिय पाठक, हमारी ख़बरें पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। इसे लिखने में हमने घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी की मदद ली है। अगर आप कहीं भी अपनी सेहत से जुड़ी कोई भी बात पढ़ते हैं तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button