उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

वाह रे कुदरत की माया! अमीरों ने बारिश का उठाया लुत्फ…किसानों के लिए काल बनकर आई बारिश!

Weather Update News: सोमवार की देर रात पहाड़ों से लेकर जमीन तक मौसम सुहावना हो गया, तेज हवाएं चलने लगीं…लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तो वहीं दूसरी ओर देश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ साथ झमाझम बारिश भी आ गई। जिससे की मौसम तो सुहावना हो ही गया, इसके साथ ही लोगों को उमस औऱ तेज गर्मी से राहत मिल गई। लोगों ने राहत की सांस ली और दिल्ली NCR में तेज बारिश भी हुई, जिससे की कई जगहों पर पानी भी भर गया।

दरअसल, पहाड़ से लेकर जमीन तक मौसन बदल चुका है। मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों ने भी सफेद चादर ओढ़ ली, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक जमकर बर्फबारी हुई और पहाड़ों का मौसम सुहाना हो गया। मैदानी इलाकों में पारा लुढक गया औऱ लोगों को ठंड का अहसास होने लगा।

दरअसल आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा गिरा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के साथ साथ बर्फबारी भी हुई। जिससे की पारा लुढक गया। ठंड बढ़ने से पर्य़टकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। क्योंकि बर्फबारी का लोग लुफ्त उठाते हुए नजर आए।

ये बारिश किसी के लिए वरदान लेकर आई तो किसी के लिए बारिश ने सब कुछ उजाड दिया। जिस फसल के भरोसे किसान बैठा हुआ था, इस बारिश ने पूरी फसल को बर्बाद करके रख दिया। किसानों का आंसू नहीं रूका….किसान भगवान से रहम की भीख मांगते हुए नजर आए। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई मैदानी इलाकों में भारी बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसानों की फसलें पूरी तरीके से बर्बाक हो गईं। कई जगहों पर बारिश से धान की फसें खेतों में बिछ गई। ये देखकर किसान का आंसू नहीं रूका। कोई इस मौसम का लुफ्त उठा रहा था, तो कोई आंसू बहा रहा था। कोई अपने परिवार के साथ पकौड़े खा रहा था…. तो कोई अपनी किस्मत पर रो रहा था। किसानों की फसले बर्बाद हो गईं। लाखों का नुकसान हो गया।  मंडियों में रखा धान भीग गया, जिससे की किसान परेशान है। और सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में किसानों को भारी नुकसान हुआ तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल की राजधानी शिमला में सीज़न की पहली बर्फबारी के बाद शहर की खूबसूरती और भी बढ़ गई है। हल्की बारिश के साथ गिरी बर्फ से फिज़ाओं में धुंध सी छा गई। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में शिमला और आस पास के इलाकों में और भी बर्फबारी हो सकती । उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ में भी अच्छी-खासी बर्फबारी देखने को मिली। जिसकी वजह से यहां अचानक से काफी सर्दी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में आसमान से सफेद फुहारें बरस रही है। ऐसा लग रहा है मानो कुदरत खुद बदरी विशाल की नगरी का श्रंगार कर रही हो। 

Also Read: Latest Hindi News Today | Hindi ki taaza samachar

उत्तराखंड के दूसरे इलाकों में भी तूफान और बारिश से ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। चकराता में भी जल्द ही बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है।मौसम विभाग ने 18 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाके बर्फ से ढंक गए हैं। जबकि मैदानी हिस्सों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है…यहां कई जगहों पर अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी देखने को मिली। चारों धामों में बर्फबारी से तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गय। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी यात्रियों का जोश कम नहीं हुआ। पर्य़टक लगातार बर्फबारी का आनंद लेते हुए नजर आए।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button