धर्म-कर्मन्यूज़

Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, आय के साथ लव लाइफ भी रहेगी बेहतर

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। वेतनभोगी लोग बैठकों में भाग लेंगे जिससे उन्हें तरक्की मिलेगी।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जानें किन राशि वालों के लिए 07 अक्टूबर 2022 का दिन खास है?

मेष राशि

परिवार और बालकों की तरफ से आप खुशी (Aaj Ka Rashifal) और संतोष प्राप्त कर सकेंगे। आज आप मित्रों और सगे- सम्बंधियों से घिरे रहेंगे। काम या व्यवसाय के लिए बाहर जाने की संभावना है और आगामी यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यवसाय में आप पैसे के साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आपको पानी, अग्नि और दुर्घटना से संभलना पड़ेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा।

वृषभ राशि

शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक (Aaj Ka Rashifal) असर पड सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता हैं। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंगो को टाल दीजिएगा। साथ-साथ प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। इसलिए धैर्य का सहारा लीजिएगा।

मिथुन राशि

आपको स्वभाव की उग्रता को अंकुश में रखनी चाहिए। गलत विचार और बदनामी से दूर रहना चाहिए। अधिक खर्च होने से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। घर में परिवारजनों के साथ तथा आफिस के लोगों के साथ मतभेद होने से आप खिन्नता का अनुभव करेंगे। जो व्यक्ति बीमार हो उसे कोई नई उपचार पद्धति या आपरेशन के बारे में आज विचार नहीं करना चाहिए। आप धार्मिक प्रवृत्तियों द्वारा शांति प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क राशि

आज आप समाज में और व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मौज-मस्ती, वस्त्राभूषण तथा वाहन की खरीदारी कर सकेंगे। आज आप मनोरंजन, रुचिकर प्रवृत्तियों तथा विपरीत लिंगीय व्यक्ति को मिलकर सुख का अनुभव करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुखी रहेगा। भागीदारी में किए गए कोई भी कार्य से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी बताते हैं कि आपके प्रवास होने की संभावना है।

सिंह राशि

आपको मन में उदासीनता और भय का अनुभव होगा। परंतु घर में सुख- शांति बनी रहेगी। आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी। परिश्रम करने में आप पीछे नहीं रहेंगे, परंतु उच्च पदाधिकारियों के साथ अधिक विवाद या चर्चा में न पड़ें।

कन्या राशि

आज के दिन आपके मन में चिंता और भय सताती रहेगी। आपको स्वास्थ्य और संतान की विशेष चिंता रहेगी। पेट की शिकायत होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है। अचानक खर्च हो सकता है। शेयर- सट्टा से दूर रहने की सलाह है। प्रियजनों से मिलने की संभावना है।

यह भ पढ़ें: Raja Ram Mandir Orchha: अयोध्या के बाद ओरछा भगवान राम का दूसरा घर, आज भी रहस्यमयी तरीके से होते हैं विराजमान

तुला राशि

आज आप अत्यधिक भावनाशील होने के कारण आपका मन बेचैनी का अनुभव करेगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा अथवा उनके साथ सम्बंध बिगड़ने की संभावना है। प्रवास के लिए समय अनुकूल नजर नहीं आ रहा है। आपको परिवार, जायदाद या जमीन सम्बंधी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है तथा पानी के प्रति भी सजग रहना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि

आपका आज का दिन आनंद और खुशी के पलों में व्यतीत होगा। आप नया कार्य शुरू कर सकेंगे। सहोदरों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। मित्रों और स्वजनों से मिलेंगे। विरोधी अपनी चाल में सफल नहीं हो पाएँगे और लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

धनु राशि

आपका दिन मिश्रफल देनेवाला बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की संभावना है। आज आपका मनोबल दृढ़ होने के कारण निर्णय लेने में तकलीफ होगी। आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए। गलत जगह खर्च करके या अत्यधिक काम के कारण मन में बेचैनी अनुभव करेंगे।

मकर राशि

आप पर होने से निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद का अनुभव करेंगे। सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद ले सकेंगे तथा अच्छे वस्त्रालंकार पहनने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव होगा।

कुंभ राशि

आपको आज किसी का जमानती न बनने और किसी के साथ पैसे की लेन-देन न करने की सलाह हैं। खर्च बढ़ सकता है। तन-मन में अस्वस्थता अनुभव होगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप किसी का भला करने में स्वयं किसी कठिनाई में पड़ेंगे, ऐसी संभावना है। क्रोध को अंकुश में रखना पड़ेगा। आपके अपमानित होने की भी संभावना है।

मीन राशि

आज आप किसी समारोह में भाग ले सकेंगे। मित्रों और स्वजनों से मिलकर आपको खुशी होगी। किसी रमणीय स्थान में जाने की संभावना है। कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। पत्नी और संतान से भी लाभ हो सकता है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। आज का दिन खरीदारी करने के लिए उत्तम है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button