उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

अदाकारा ने आत्महत्या कीः कोरियोग्राफर शीतल त्यागी ने फांसी लगाकर दे दी जान

सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में शीतल त्यागी (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका जनपद का जानी मानी अदाकारा कोरियोग्राफर थी। शीतल त्यागी की जान देने का खबर से हजारों फैंस में शोक की लहर है।

एसीपी प्रीति यादव का कहना है कि आत्महत्या का कारण गृह क्लेश है। मायके के लोगों ने पति पर उत्पीड़ना का आरोप लगाया है। उन्होने बताया कि सहारनपुर की लेबर कालोनी निवासी शीतल त्यागी की न्यू शारदा नगर के ललित से शादी हुई थी। दोनों के 11 वर्ष व 13 वर्ष के दो बेटे भी हैं। बताया गया है कि शीतल व उसके पति ललित में अनबन रहती थी।

दरअसल शीतल एक कोरियोग्राफर व अदाकारा थी। लेकिन उसके पति को उसका यह काम पसंद नहीं था। वह उससे इसी कारण नाराज रहता था। दोनों में काफी समय से इसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।

यह भी पढेंः शर्मनाक कृत्यः कुत्ते को फांसी का फंदा लगाया, फिर दम घोंटकर मार डाला

इसी के चलते वह कुछ दिन पहले अपने मायके चली गयी थी। लेकिन समझाने बुझाने के बाद शीतल रविवार को ही ससुराल आयी थी। बताया गया है कि शाम को जब पति बाजार सब्जी लेने गया था। तब घर में वह अकेली थी। इसी बीच शीतल ने घर में फांसी लगी ली।

घटना की सूचना पर सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा पुलिस बल के साथ पहुंचे। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button