ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

आखिर Moving In With Malaika में ‘दिलबर गर्ल’ क्यों हुई आगबबूला, बीच शो छोड़कर क्यों भागी नोरा?  करण ने भी शो में ली जमकर मजे

हाल ही में उनके शो में डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) आए थें, जिनके साथ मलाइका (Malaika Arora) ने खूब सारी मस्ती की। करण के अलावा शो में एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) और कोरियोग्राफर टेरेंस लूईस (Terence Lewis) भी दिखाई दिये थें।

नई दिल्ली: आजकल छैय्या-छैय्या गर्ल यानि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कभी अपने लव-लाइफ को लेकर तो कभी अपने नए शो Moving In With Malaika को लेकर सुर्खियो में छाई रहती हैं। मलाइका इस शो में अपने ज़िन्दगी के राज़ बताते हुए भी नज़र आई थीं और अपने कथित बायफ्रेंड अर्जुन कपूर और दोनो के रिश्तों के बारे में भी बात करती दिखीं। हाल ही में उनके शो में डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) आए थें, जिनके साथ मलाइका (Malaika Arora) ने खूब सारी मस्ती की। करण के अलावा शो में एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) और कोरियोग्राफर टेरेंस लूईस (Terence Lewis) भी दिखाई दिये थें।

करण जौहर ने की जमकर मस्ती

Moving In With Malaika के हाल के शो में डायरेक्टर करण जौहर नज़र आएगें, जो शो में जमकर मस्ती करेगें और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को छेडेगें। एक्ट्रेस ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि मलाइका मस्ती भरे अंदाज़ में करण के गोद में बैठें दिखाई दे रही हैं। शो में करण मलाइका से पूछते हैं कि “इस समय कोई प्यार में दिखाई दे रहा है, शादी कब करने जा रहे दोनो? इसपर मलाइका ना जवाब देते हुए मज़ाकिया अंदाज़ में कहती हैं कि ये शो मेरा है करण ना कि आपका, ओके बाय!” इसके अलावा पूरे शो में दोनो बहुत सारी मस्ती करते नज़र आने वाले हैं, जो दर्शको को देखकर मज़ा आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sidharth Shukla Birth Anniversary: कम उम्र में ही एक्टर ने पाया था बड़ा मुकाम, नम आंखों के साथ शहनाज़ ने भी लिखा इमोशनल नोट

बीच शो छोड़ गईं नोरा

शो के प्रोमो के सेकेंड हाफ में देखा जा सकता है कि शो में एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी आए थें। प्रोमो में एक क्लिप में मलाइका (Malaika Arora) कहती हैं कि “नोरा (Nora Fatehi) का के साथ मैने कई बार काम किया है, उनका मूड बदलता रहता है। वो कभी नर्म तो कभी गर्म स्वभाव की लगती हैं।” इसके अलावा मलाइका शो में दोनो से बात करते हुए नज़र आती हैं। बातो-बातो में टेरेंस नोरा और मलाइका को कहते हैं कि दोनो एक्ट्रेस को छैय्या-छैय्या गाने पर एक बार डांस करना चाहिए लेकिन नोरा कहती हैं मै ख़ुद को वैल्यू देती हूं और फिर शो छोड़कर चली जाती हैं।

उनके जाने पर टेरेंस भी उनके पीछे जाते हैं और उनको मनाने की कोशिश करते हैं और मलाइका भी इस वाक्ये पर फुल एटिट्यूड में रिएक्शन देती हैं। अब पूरा शो देखकर ही पता चलेगा कि नोरा सच में नाराज़ हुईं या फिर ये सबकुछ स्क्रिप्टेड था।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button