उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Alien face infant:महिला ने एलियन जैसी शक्ल के बच्चे को दिया जन्म, 20 मिनट बाद ही मौत हुई

दो डॉक्टरों के पैनल ने ये ऑपरेशन किया था। लेकिन बच्चा पैदा होने वाले शिशु सामान्य नहीं था। वह अन्य बच्चों से बिल्कुल अलग था। वह एलियन जैसा लग रहा था। शिशु की बड़ी-बड़ी आंखें, मोटे-मोटे कान, बिना मस्तिष्क का सिर था। पहली नजर में बच्चे को देखकर डॉक्टर भी अचंभित रह गए।

अमरोहा। यूपी के अमरोहा में एक महिला ने एलियन (Alien)जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म दिया। नवजात की बड़ी-बड़ी आंखें और बिना मस्तिष्क वाला चेहरा काफी डरावना था। एलियन जैसे बच्चे पैदा होने के 20 मिनट बाद ही मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे को यथाशीघ्र सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्रक चालक का परिवार रहता है। ट्रक चालक की पत्नी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को उसके पति ने हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में महिला ने ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया। उसकी शक्ल एलियन (Alien) जैसी थी।

यह भी पढेंः COVID new Variant B F-7: केन्द्र सरकार ने Variant BF-7 को लेकर जारी की नई गाइड लाइंस

बता दें कि दो डॉक्टरों के पैनल ने ये ऑपरेशन किया था। लेकिन बच्चा पैदा होने वाले शिशु सामान्य नहीं था। वह अन्य बच्चों से बिल्कुल अलग था। वह एलियन जैसा लग रहा था। शिशु की बड़ी-बड़ी आंखें, मोटे-मोटे कान, बिना मस्तिष्क का सिर था। पहली नजर में बच्चे को देखकर डॉक्टर भी अचंभित रह गए।

इस शिशु का चेहरा एलियन (Alien)की तरह दिख रहा था। एलियन जैसे बच्चे के जन्म की खबर थोड़ी ही देर में पूरे इलाके में फैल गयी। लोगे एलियन जैसे बच्चे को देखने के आतुर हो गये। हालांकि इस बच्चे की जन्म लेने के करीब बीस मिनट बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक महिला पूरी तरह स्वस्थ है। महिला के चार बच्चे पहले ही है। उसने पांचवें बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन बच्चा असाधारण था, इसलिए जीवित नहीं रह सका था। परिजनों ने बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button