ट्रेंडिंगबड़ी खबर

अमेरिका ने भारत के खिलाफ उगला ‘जहर’, अब मोदी सरकार को लेना होगा तगड़ा एक्शन!

America Latest Bayan On India:अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी की हत्या की कथित साजिश के आरोप में भारतीय मूल के निखिल गुप्ता के खिलाफ केस चल रहा है। इस केस की सुनवाई के दौरान अमेरिका ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश रची गई थी। उसमें भारत का हाथ था। वहीं भारत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

खालिस्तानी आतंकवाद को लेकर कनाडा के बाद अमेरिका के ‘डबल स्टैंडर्ड’ की भी पोल खुल गई है।अमेरिका ने भारत पर अमेरिकी नागरिकता ऱखने वाले खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश का बेबुनियाद आरोप लगाया है।दरअसल पूरे मामले की शुरुआत ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट से हुई। जिसमे दावा किया गया कि न्यूयॉर्क में भारत ने अलग सिख राज्य की मांग करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची थी,आरोप है कि निखिल गुप्ता ने भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर ये साजिश रची थी। खालिस्तानी आतंकी की हत्या करने की डील 1 लाख डॉलर में हुई थी।लेकिन अमेरिकी एजेंसियों ने सही वक्त पर इस साजिश को नाकाम करते हुए 30 जून को आरोपी निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था।

Russian President Vladimir Putin attends the Collective Security Treaty Organization (CSTO) summit in Minsk, Belarus, November 23, 2023. Sputnik/Valery Sharifulin/Pool via REUTERS/File Photo

Also Read: Latest Hindi News Political News । PM Modi Viksit Bharat Sankalp Yatra News In HIndi

जिस खालिस्तानी आतंकी को लेकर अमेरिका भारत पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। उसके खिलाफ भारत में कई FIR दर्ज हैं, आतंक पर समझौता ना करने का दावा करने वाला अमेरिका भी खालिस्तानियों पर दोहरा रवैया अपना रहा है। अमेरिका ने पूरे मामले की जानकारी भारत सरकार को दी..जिस पर विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अमेरिका ने भारत को खालिस्तानी आतंकी पर हमले की कोशिश से जुड़ी कुछ जानकारी दी, जिसकी जांच के लिए 18 नवंबर को ही जांच कमेटी बना दी गई है।अरिंदम बागची ने कहा कि ये इनपुट संगठित अपराधियों, हथियारों के तस्करों और आतंकियों के बीच गठजोड़ को लेकर है।इन जानकारियों को भारत भी गंभीरता से ले रहा है, क्योंकि ये हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।विदेश मामलों के जानकार भी मान रहे हैं कि आतंकवाद और खालिस्तान के मुद्दों पर जहां भारत का रुख सख्त है, वहीं अमेरिका और कनाड़ा जैसे देशों का रवैया उतना सख्त नहीं है। अमेरिका में खालिस्तानी आतंकियों को भारत के खिलाफ बयानबाजी की छूट मिली हुई है. अमेरिका का ही एक थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट अपनी एक रिपोर्ट में खालिस्तानियों पर बड़ा खुलासा कर चुका है।

Also Read: Latest Hindi News Political News । PM Modi Viksit Bharat Sankalp Yatra News In HIndi

अमेरिका से पहले कनाडा ने भारत पर एक खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था।जिसके बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में दरार आ गई थी।अब अमेरिका भी कनाडा की राह पर चल रहा है..सवाल ये है कि अमेरिका के भारत पर लगाए इन बेबुनियाद आरोपों के बाद क्या दोनों के रिश्तों में खटास आ जाएगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button