Live UpdateSliderखेलट्रेंडिंगन्यूज़

Anand Mahindra N: आनंद महिंद्रा की दरियादिली, भारतीय खिलाड़ी के माता-पिता को दिया ये शानदार तोहफा

Mahindra XUV400 EV Gifted | gifts Praggnanandhaa's parents

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद (R. Praggnanandhaa) के परिवार को एक XUV400 उपहार में दी है। पिछले साल आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने यह इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट करने का ऐलान किया था। उन्होंने अपना वादा पूरा किया है. आर प्रग्गनानंद ने अपने माता-पिता को इलेक्ट्रिक कार (electric car) गिफ्ट करने के लिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

महिंद्रा ग्रुप (mahindra group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर. प्रगनानंद (R. Praggnanandhaa) के परिवार को आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक XUV400 उपहार में दी है। पिछले साल आनंद महिंद्रा ने यह इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट करने का ऐलान किया था। उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रग्गनानंद ने एक पोस्ट शेयर किया है।

इसमें उन्होंने अपने माता-पिता को इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट करने के लिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपने एक पुराने पोस्ट में कहा था कि वह माता-पिता को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

आर प्रज्ञानंद (R. Praggnanandhaa) ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की कि उनके माता-पिता को आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) से उपहार के रूप में इलेक्ट्रिक कार मिलने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। उन्होंने अपने परिवार की कार के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बिजनेस टाइकून के लिए उनकी सराहना के शब्दों ने लोगों का दिल जीत लिया है।

आनंद महिंद्रा ने क्यों गिफ्ट की कार

दरअसल साल 2023 में भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद (R. Praggnanandhaa) की मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें वह गर्व से अपने बेटे को देख रही थीं। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने उस समय सोशल मीडिया पर तस्वीर को शेयर किया था। आनंद महिंद्रा ने यह पोस्ट 28 अगस्त, 2023 को शेयर किया था। एक यूजर ने महिंद्रा से प्रज्ञानंद के लिए थार देने को कहा था।

उस यूजर को महिंद्रा (आनंद महिंद्रा) ने जवाब दिया, महिंद्रा ने कहा की हम आपके सुझाव पर काम करेंगे हालांकि प्रज्ञानंद को थार तो नहीं मिल पायेगी, लेकिन हमारे पास उसके लिए अन्य योजनाएं हैं।। इसके अलावा महिंद्रा ने पेरेंट्स को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने और इस सेरेब्रल गेम को आगे बढ़ाने में उनका समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा था।

लोग दे रहे बधाई

एक्स पर शेयर की गई पोस्ट को अभी तक 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं लोग प्रज्ञानंद के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। लोग प्रज्ञानंद (R. Praggnanandhaa) के माता-पिता को बधाई दे रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने क्रिकेटर के पिता को भी दिया था थार

आनंद महिंद्रा ने फरवरी में महान भारतीय बल्लेबाज सरफराज के पिता नौशाद खान को थार देने का वादा किया था। सरफराज ने टेस्ट कैप महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले से हासिल की थी। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “कड़ी मेहनत, साहस, धैर्य, एक पिता एक बच्चे में कौन से बेहतर गुण प्रेरित कर सकता है?”

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button