ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

आनंद महिंद्रा जल्द ही चांद की सतह पर उतारेंगे थार!

Anand Mahindra Tweet : देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद्र महिंद्रा चांद पर अपनी थार-ई कार को उतारना चाहते हैं। महिंद्रा ने ट्विटर (X) पर एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में बता दें लैंडर से Thar-E चांद की सतह पर उतरती नजर आ रही है।

Anand Mahindra Tweet

Read: चंद्रयान-3: 14 दिनों के लिए चांद पर सो गए विक्रम और प्रज्ञान, दोनों दूत नींद से नहीं जागे तो क्या होगा?

जानकारी के मुताबिक बता दें चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट लैंड कराकर भारत ने इतिहास रचा है। हमारे चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह से कई सारे डेटा जुटाए हैं। अब चांद पर रात होने वाली है, तो विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को 14-15 दिनों के लिए सुला दिया गया है। ISRO ने बताया कि चांद पर रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सेफ स्थान पर पार्क कर स्लीप मोड में डाल दिया गया है। रात के बाद जब चांद पर दिन होगा, तो लैंडर और रोवर को फिर से चालू किया जाएगा। भारत के Chandrayaan-3 की सफलता ने भविष्य के लिए नए दरवाजे खोले हैं। उम्मीद है एक दिन ऐसा भी होगा जब भारत चांद पर इंसान को भेजेगा।

चांद पर थार उतारना चाहते हैं महिंद्रा

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन (Mahindra group) आनंद महिंद्रा (Chairman Anand Mahindra) तो एक कदम आगे चल रहे हैं। वे चांद पर अपनी पॉपुलर कार थार-ई को उतारना चाहते हैं। महिंद्रा ने 3 सितंबर यानि आज रविवार की सुबह एक ट्वीट किया (Anand Mahindra Tweet )। इस ट्वीट में एक छोटी सी वीडियो भी है। यह एक एनिमेशन वीडियो है, जिसमें चंद्रमा की सतह पर लैंडर से Thar उतरती नजर आ रही है।

Anand Mahindra का ट्वीट

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट (Anand Mahindra Tweet ) में लिखा, ‘हमारी महत्वाकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए धन्यवाद इसरो। भविष्य में एक दिन हम चांद की सहत पर विक्रम और प्रज्ञान के बगल में थार-ई को उतरते देखेंगे और असंभव को संभव करेंगे।’ महिंद्रा के इस ट्वीट को बड़ी संख्या में लोगों ने लाइक और रिट्वीट किया है।

Anand Mahindra

यूजर्स ने किये ये कमेंट्स

यूजर्स ने महिंद्रा की इस पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, ‘सर आप जिस तरह से ISRO और उसके मिशन को प्रमोट (Promote) कर रहे हैं, यह सराहनीय है। मुझे उम्मीद है कि और भी लोग आगे आएंगे और ग्रेट ISRO की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताते रहेंगे।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं शर्त लगा सकता हूं कि थार चांद पर काफी अच्छे से चलेगी।’ कई यूजर्स ने महिंद्रा को उनके इस सपने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button