ट्रेंडिंग

और पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

PM Modi: इसमें कोई शक नहीं कि प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल में देश काफी आगे बढ़ा है और हर क्षेत्र में भारत का डंका बज रहा है। भारत आजादी के 75वें साल का अमृतकाल भी मना रहा है और दुनिया के देशों में भारत की ताकत का अहसास भी हो रहा है। भारत पिछले 9 साल में वहां पहुंच गया है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। और यह सब प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के मेहनत और लगन से ही संभव हो सका है। भारत आज उन देशों में शुमार है जो दुनिया में ताकत का मुकाबला करते हैं। भारत आज काफी आगे बढ़ चुका है।

pm modi

Read: आज की बड़ी खबर | Hindi News News Watch India

इसी बीच एक बड़ी खबर यह आ रही है कि वर्ल्ड ऑफ़ स्टैटिक्स ने जो आंकड़े जारी किये हैं उसमें प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। एक तरफ भारत में जहां पीएम मोदी पर विपक्ष तरह-तरह के आरोप लगा रहा है वहीं दुनिया के सभी बड़े नेताओं को पछाड़ते हुए पीएम मोदी सबसे आगे निकल गए हैं। वे आज दुनिया के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता हो गए हैं। उनके आगे अब कोई नहीं रहा। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी पछाड़ दिया है। बता दें कि पीएम मोदी के अभी करीब 91 मिलियन फॉलोवर्स हैं इसके साथ ही पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा ट्विटर पर पीएम मोदी ही फॉलो किये जाते हैं। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। पूरी दुनिया उनसे मिलने के लिए लालायित है। दुनिया का हर देश चाह रहा है कि भारत के साथ उसके मधुर सम्बन्ध हो।

वर्ल्ड ऑफ़ स्टैटिक्स आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन जहां 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर हैं वहीं स्पेन के प्रधानमंत्री 42 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं। पांचवें स्थान पर इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी हैं। उनकी अप्रूवल रेटिंग 49 फीसदी है। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलया के प्रधानमंत्री अन्थोनी हैं। इनका रेटिंग 53 फीसदी है। तीसरे नंबर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा हैं। इनका रेटिंग 55 फीसदी हैं। दूसरे नंबर पर दो नेताओं का कब्ज़ा है। स्विट्जरलैंड और मेक्सिको के राष्ट्रपति इस स्थान पर हैं इनके रेटिंग 62 फीसदी हैं जबकि पहले नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं जिनका अप्रूवल रेटिंग 78 फीसदी है।

मोदी निश्चित रूप से दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे हैं। यह भारत के लिए गौरव की बात है। भारत मोदी की अगुवाई में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के भीतर सम्पन्नता का वातावरण है और दुनिया के देशों के सामने भारत अब झुकने को तैयार नहीं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button