ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजस्थान

महंगे पेट्रोल की वजह आई सामने, कांग्रेस पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर

Petrol Diesel Price in Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) में जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजस्थान (Rajasthan) में सियासी पारा हाई होने लगा है। गहलोत सरकार पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेता तमाम तरह के आरोप और जमकर सियासी तीर छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने राजस्थान (Rajasthan) की कांग्रेस सरकार और अन्य दूसरी विपक्षी सरकारों पर अपने राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का आरोप लगाया। यानी की जिन राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सरकार नहीं है, उन राज्यों में वहां की मौजूदा सरकार पेट्रोल पर वैट बढ़ा रही है। अनुराग ठाकुर ने इस दौरान कहा कि केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) पेट्रोल और डीजल पर दरें कम कर रही है। लेकिन दूसरी ओर विपक्षी दलों की सरकारें अपने-अपने राज्यों में पेट्रोल पर वैट बढ़ा रहे हैं। जिससे की आम जनता त्रस्त है।

Anurag Thakur lashed out at Congress

Read: Political Latest News Update in Hindi | Hindi Samachar Live News | News Watch India

उदयपुर में कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर

दरअसल, राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कि ‘केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाकर पिछले 1.5 सालों में दो बार पेट्रोल की कीमतें कम कीं। लेकिन उसके बावजूद भी राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों और अन्य कांग्रेस और विपक्ष शासित सरकारों ने पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट तब भी बढ़ाया जब केंद्र सरकार ने इसे कम किया था।’

‘केंद्र सरकार ने दो बार पेट्रोल की कीमत कम कीं’

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur) ने आगे कहा कि दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लेकिन फिर भी केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल की कीमतें दो बार कम कीं हैं। हालांकि मोदी सरकार के फैसले के बाद भी कांग्रेस शासित सरकारों ने अपने राज्यों में वैट बढ़ा दिया। अनुराग ठाकुर ने राजस्थान सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजस्थान में देश का सबसे महंगा पेट्रोल मिलता है।

Anurag Thakur on petrol diesel

Rajasthan में पेट्रोल पंप स्टेशनों की हड़ताल

आपको बता दें कि राजस्थान में राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के विरोध आह्वान के बाद राज्य भर के पेट्रोल पंप स्टेशन बंद हैं। अब ऐसे में अनुराग ठाकुर का बयान कांग्रेस सरकार की टेंशन बढ़ा सकता है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन राजस्थान में बढ़े हुए वैट दरों का विरोध कर रहा है। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने गहलोत सरकार पर तीखा वार किया। अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के बारे में कहा कि बीजेपी सरकार राजस्थान में राम राज्य लाएगी और इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी।

OSD लोकेश शर्मा ने अनराग ठाकुर को घेरा

वहीं, इस वार पटलवार के खेल में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा (Lokesh Sharma) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अनुराग ठाकुर पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘अनुराग ठाकुर जी BJP के रामराज्य का एक उदाहरण तो दे जाते। इतनी जगह आपके डबल इंजन की सरकारें चल रही हैं। आपने कहा सरकार बनाने के बाद राज्य को करप्शन फ्री बनाएंगे। महिलाओं के खिलाफ अपराध और जंगल राज खत्म होगा। राम राज्य बनाएंगे। ये सभी कार्य तो अशोक गहलोत की सरकार बखूबी कर रही है। राजस्थान ने देशभर में सुशासन की मिसाल कायम की है’।

ओएसडी लोकेश शर्मा ने एक्स पर आगे लिखा, कि ‘चुनावों से पहले राजस्थान में सैर सपाटे पर आ रहे केंद्र के नेताओं को बीजेपी शासित राज्यों के बारे में भी बताना चाहिए कि वहां करप्शन की, कानून-व्यवस्था की, महंगाई की क्या स्थिति है, बीजेपी नेता खोखले दावे करते हैं’।

osd lokesh sharma
editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button