ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेश

सनातन धर्म का अपमान करने वालों को अनुराग ठाकुर का मुंहतोड़ जवाब!

Sanatan Dharma: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर सियासी तीर छोड़े, अनुराग ठाकुर ने सनातन (Sanatan Dharma) के अपमान पर सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से जवाब मांगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आखिर अब सनातन (Sanatan Dharma) के अपमान पर राहुल-सोनिया मौन क्यों है? दरअसल अनुराग ठाकुर ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जन आशीर्वाद यात्रा के अन्तर्गत सिवनी, बरघाट और ललबर्रा में भव्य रोड शो किया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की जनता से एक बार फिर से बीजेपी को मौका देने की अपील की।

Anurag Thakur- Sanatan Dharma

Read: Latest News Upadate in Hindi | Breaking News in Hindi | News Watch India

विपक्ष के I.N.D.I.A पर अनुराग का ‘प्रहार’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन पर भी जमकर वार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता आए दिन सनातन धर्म को गाली देते हैं। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। कांग्रेस (Congress) का जो गठबंधन बना है, उसमें ऐसे दल और नेता शामिल हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। इन दलों का चाल और चरित्र नहीं बदले, सिर्फ चोला बदलने का प्रयास इन्होंने किया है। इनकी न कोई नीति है, न नेता है और इनकी नीयत में भी खोट है। कांग्रेस हिंदुओं को अपमानित कर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है और चुनाव जीतने के लिए उन लोगों और दलों का उपयोग कर रही है। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि देश और मध्य प्रदेश की जनता हिंदुओं के खिलाफ बोलने वाले, सनातन धर्म (Sanatan Dharma) पर प्रहार करने वाले इन नेताओं को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।

sonia gandhi and rahul gandhi-  Sanatan Dharma

G-20 समिट का सफल आयोजन उपलब्धि-अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने G-20 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि समिट का सफल आयोजन देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने तमाम तरह की चुनौतियों के बीच दुनिया के 20 ताकतवर देशों को एक साथ लाने और उनके बीच सहमति बनाने का चुनौतीपूर्ण कार्य किया है। जी-20 समिट में पूरी दुनिया ने नए भारत की बुलंद तस्वीर को देखा है। आज सारी दुनिया भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।

शिवराज सरकार के विकास कार्यों का किया बखान

अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के कार्यों का जमकर बखान किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उज्जैन में दिव्य महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास की घोषणा भी की है, जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, देश में भव्य सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम और काशी कॉरीडोर का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण और अयोध्या धाम का विकास भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में हो रहा है। शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश का कायाकल्प किया है। साथ ही शिवराज सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास का प्रयास कर रही है।

shivraj singh chouhan

शिवराज सरकार ने कई योजनाएं चलाईं-अनुराग

अनुराग ठाकुर ने शिवराज सरकार के विकास कार्यों को गिनाया, अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनजातीय बंधुओं को अधिकार देने के लिए पैसा एक्ट लागू किया गया और अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना जैसी योजनाओं से बेटियों, महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने पर लेपटॉप की सुविधा देने वाला मध्यप्रदेश इकलौता प्रदेश है। PM स्वनिधि योजना में रेहड़ी, फेरी वालों को मदद देने में मध्यप्रदेश आगे है। साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में मध्यप्रदेश आगे है।

‘MP के विकास के लिए वोट दें’

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया, जमकर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। अगर मध्यप्रदेश की जनता मध्यप्रदेश का विकास चाहती है तो भारतीय जनता पार्टी को ही वोट दें।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button