Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशधर्म-कर्मबड़ी खबरराज्य-शहर

23 जनवरी यानी कल से आम लोगों के लिए खुल जाएगा राम मंदिर!

Today News | Ayodhya Ram Mandir Inauguration Updates

Ayodhya Ram Mandir Inauguration Updates News! अयोध्या में आये राम के नारों और आज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद कल से यानि 23 जनवरी से ऍम लोगों के लिए अयोध्या का यह मंदिर खोल दिया जाएगा। यूपी सरकार की माने तो हर रोज इस मंदिर में करीब एक लाख से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आ सकेंगे। इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा समेत सभी चीजों की व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक भगवान् रम को हर घंटे फल और दूध का भोग लगाया जायेगा।

प्रभु राम के श्रृंगार और पूजा अर्चना के लिए भी समय निर्धारित कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक़ 23 जनवरी से श्रीराम मंदिर का रूटीन सुबह के तीन बजे से शुरू हो जायेगा। पुरे दिन के लिए एक समयतालिका बनाई गई है। सबसे पहले मंदिर के निर्धारित पुजारी प्रभु राम का श्रृंगार करेंगे। विधि विधान से उन्हें सुबह चार बजे तक जगाया जाएगा। इसके बाद सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट को खोला जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु प्रभु राम का दर्शन कर सकते हैं।


जानकारी के मुताबिक़ ख़ास अवसरों पर प्रभु राम पीताम्बर वस्त्र धारण करेंगे। सोमवार को सफ़ेद ,मंगलवार को लाल ,बुधवार को हरा ,गुरुवार को पीला ,शुक्रवार को हल्का पीला ,शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनेंगे प्रभु राम। शाम सात बजे आखिरी संध्या पूजा होगी।


जानकारी के मुताबिक दिन भर में पांच बार प्रभु रम की आरती होगी। दोपहर को एक बजे से तीन बजे तक दर्शन बंद रहेंगे। इस दौराम प्रभु राम आराम करेंगे। फिर दोपहर तीन बजे से उनका दर्शन शुरू होगा। यह रात दस बजे तक चलता रहेगा।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button