Live Updateन्यूज़बड़ी खबर

Bharat Ratna Award: पीवी नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन के साथ चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न देगी मोदी सरकार

Till now these people have received India's highest civilian honor

Bharat Ratna Award 2024: नरेंद्र मोदी सरकार ने आज 2 पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी  चरण सिंह और नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया है। मोदी सरकार ने इसके अलावा मशहूर कृषि वैज्ञानिक MS स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक MS स्वामीनाथन के साथ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। हाल ही में सरकार ने लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला किया। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने देश के 2 बड़े नेताओं को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया। आइए बताते हैं कि अब तक किस किसको भारत रत्न मिला है।

मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। सरकार ने  भाजपा  के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का फैसला किया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की हैं । हाल ही में केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर बीजेपी ने पिछड़ों की राजनीति साधने की कोशिश की। इस ऐलान के कुछ दिनों बाद बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली।

वहीं लालकृष्ण आडवाणी जनसंघ के समय से ही भारतीय राजनीति के प्रखर नेताओं में शामिल रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन में भी उनकी बड़ी भूमिका थी। ऐसे में आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले से बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि अब तक किन लोगों को ये सम्मान मिल चुका है।

जिनको सम्मान मिल चुका है उनके नाम और मिलने का वर्ष

चौधरी चरण सिंह वर्ष 2024
एमएस स्वामीनाथन वर्ष 2024
पीवी नरसिम्हा राव वर्ष 2024
लालकृष्ण आडवाणी वर्ष 2024
कर्पूरी ठाकुर वर्ष 2024
प्रणब मुखर्जी वर्ष 2019
भूपेन हजारिका वर्ष 2019
नानाजी देशमुख वर्ष 2019
मदन मोहन मालवीय वर्ष 2015
अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 2015
सचिन तेंदुलकर वर्ष 2014
सीएनआर राव वर्ष 2014
पंडित भीमसेन जोशी वर्ष 2008
लता दीनानाथ मंगेशकर वर्ष 2001
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान वर्ष 2001
प्रो. अमर्त्य सेन वर्ष 1999
गोपीनाथ बोरदोलोई वर्ष 1999
जयप्रकाश नारायण वर्ष 1999
पंडित रविशंकर वर्ष 1999
चिदंबरम सुब्रमण्यम वर्ष 1998
मदुरै शनमुखावदिवु सुब्बुलक्ष्मी वर्ष 1998
डॉ. अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम वर्ष 1997
अरुणा आसफ अली वर्ष 1997
गुलजारी लाल नंदा वर्ष 1997
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा वर्ष 1992
मौलाना अबुल कलाम आजाद वर्ष 1992
सत्यजीत रे वर्ष 1992
मोरारजी रणछोड़जी देसाई वर्ष 1991
राजीव गांधी वर्ष 1991
सरदार वल्लभ भाई पटेल वर्ष 1991
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर वर्ष 1990
डॉ. नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला वर्ष 1990
मरुदुर गोपालन रामचन्द्रन वर्ष 1988
खान अब्दुल गफ्फार खान वर्ष 1987
आचार्य विनोबा भावे वर्ष 1983
मदर टेरेसा वर्ष 1980
कुमारस्वामी कामराज वर्ष 1976
वराहगिरी वेंकट गिरी वर्ष 1975
इंदिरा गांधी वर्ष 1971
लाल बहादुर शास्त्री वर्ष 1966
डॉ. पांडुरंग वामन केन वर्ष 1963
डॉ. जाकिर हुसैन वर्ष 1963
डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्ष 1962
डॉ. बिधान चंद्र रॉय वर्ष 1961
पुरुषोत्तम दास टंडन वर्ष 1961
डॉ. धोंडो केशव कर्वे वर्ष 1958
पं. गोविंद बल्लभ पंत वर्ष 1957
डॉ. भगवान दास वर्ष 1955
जवाहरलाल नेहरू वर्ष 1955
डॉ. मोक्षगुंडम विवेस्वराय वर्ष 1955
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी वर्ष 1954
डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन वर्ष 1954
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन वर्ष 1954

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button