ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रगहण, इन जातकों को बरतनी होगी खास सावधानी

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है।इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा (Chandra Grahan 2022) भी पड़ रही है।चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।इसके लिए इसका सूतक काल मान्य होगा।जानकारी के अनुसार भारत में चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम में लगेगा। मालूम हो कि इससे पहले 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।।

नई दिल्ली: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है।इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा (Chandra Grahan 2022) भी पड़ रही है।चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।इसके लिए इसका सूतक काल मान्य होगा।जानकारी के अनुसार भारत में चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम में लगेगा। मालूम हो कि इससे पहले 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।।

ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार ये चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) का असर कुछ राशियों पर खराब हो सकता है,तो किसी के लिए बेहतर।ध्‍यान योग्‍य है कि 15 दिन के अंदर दो ग्रहण होना किसी अशुभ संकेत की तरफ इशारा करते हैं।आइए जानते हैं कि इस ग्रहण का किस राशि पर क्‍या रहेगा असर?

इन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि पर साल (Chandra Grahan 2022) का आखिरी चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।धन हानि और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह वक्त बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

वृषभ राशि

जातकों के लिए चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) मिले-जुले प्रभाव ला सकता है।जातकों को एक तरफ धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ इन्‍हें संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी रह सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों को भी इस चंद्र ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे।हालांकि नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है लेकिन परिवार के लोगों में आपसी मतभेद भी हो सकता है। कन्या राशि के लोग इस दौरान नया घर खरीद सकते हैं।

मकर

इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) शुभ साबित होने जा रहा है।मकर राशि वालों के मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

जानिए कब लगेगा सूतक?

ग्रहण के दौरान सूतक काल बेहद अशुभ माना जाता है।ऐसी मान्‍यता है कि इस दौरान घर के अंदर रहने और कोई भी नया काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।सूतक काल किसी भी ग्रहण के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण का प्रारंभ समय (चंद्रोदय के साथ): 05:32 शाम

चंद्र ग्रहण का अंत समय: 06:18 सांय

ग्रहण की अवधि: 45 मिनट 48 सेकंड

कैसे देख सकेंगे ?

गौरतलब है कि इस वर्ष का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) मई में लगा था, जबकि अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च, 2025 को लगेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसे नग्न आंखों से भी देका जा सकेगा।

जानिए कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण?

पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल भारत के पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकेगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में आंशिक ग्रहण ही दिखेगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी में पूर्ण ग्रहण देख सकेंगे। इसके अलावा, काठमांडू, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मैक्सिको सिटी में भी पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button