ट्रेंडिंगन्यूज़

Miss India Women of Dignity-2022 प्रतियोगिता में सिनेमा अभिनेता रवि यादव की बेटी विदुषी ने मारी बाजी

नई दिल्ली: गाजियाबाद के मूल निवासी सिने अभिनेता-निर्माता रवि यादव की बेटी विदुषी यादव ने मिस इंडिया वुमन ऑफ डिग्निटी-2022 प्रतियोगिता में सैकड़ों लड़कियों को पछाड़ते हुए फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता। इस मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करके विदुषी ने गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

अनु मलिक द्वारा संचालित मिस इंडिया: वुमन ऑफ डिग्निटी 2022 की प्रतियोगिता दिल्ली के एक पंच सितारा होटल हुई थी। इस प्रतियोगिता में ग़ाज़ियाबाद की विदुषी यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त करने के साथ ही मिस फ़ोटोजेनिक का ख़िताब भी अपने नाम किया। विदुषी यादव के पिता रवि यादव मुंबई में रवि पिक्चर्स के संस्थापक, मशहूर निर्माता और अभिनेता हैं।

विदुषी यादव की इस जीत पर उनके पैतृक निवास गाजियाबाद में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विदुषी ने अपने अनुभवों को उपस्थित जनसमूह के साथ सांझा किया। उन्होने ग्रूमिंग में मार्गदर्शन करने के लिए मनीषा यादव व हर तरह के सहयोग व प्रोत्साहन के लिए अपने परिवार के लोगों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें- हिंदी उपन्यास ‘रेत की समाधि’ को बुकर पुरस्कार से बजा विश्व में हिन्दी लेखन का डंका

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए एवं यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामावतार यादव, समाज सेवी राकेश यादव, के.सी यादव, पार्षद सन्तराम यादव, पार्षद धीरेंद्र यादव, आर के आर्या, राकेश यादव, सुषमा सिंह, कुंती सिंह आदि सैकड़ों लोगों ने विदुषी यादव का स्वागत किया।

विदुषी के पिता और रवि पिक्चर्स के संस्थापक सिने अभिनेता रवि यादव ने बताया कि मिस इंडिया वुमन ऑफ डिग्निटी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसके निर्माता ओलिव स्क्वाड प्रोडक्शंस ने वीर नारी संस्था के कार्यक्रम अर्ध सैनिक के लिए ये पीजेंट समर्पित किया। इस पीजेंट को कोरियोग्राफ रिहाना मास्सम ने किया।

अर्चना बंसल शो के निर्देशक है, जबकि रिंकी राजपूत परियोजना प्रबंधक, इंद्राणी गिक्को वरिष्ठ सहयोगी हैं। इस कार्यक्रम मे 3000 लड़कियों मे से दर्जन भर लड़कियों का ही अंतिम प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था और उनमें विदुषी यादव फर्स्ट रनर अप रहीं ।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button