CM Mohan Yadav Singrauli Development: सिंगरौली से मोहन यादव का बड़ा संदेश, बहनों को सब्सिडी, बुजुर्गों को पेंशन और विंध्य को ‘एनर्जी कॉरिडोर’ बनाने का ऐलान
CM Mohan Yadav Singrauli Development: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने सिंगरौली से प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातें देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं को साफ किया। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिलाएं और युवा राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार अंत्योदय के लक्ष्य पर काम करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सिंगरौली के एनसीएल ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को गैस रिफिल सब्सिडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर की और 552 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
Read More: ट्विशा शर्मा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आरोपी पति 7 दिन की रिमांड पर
महिलाओं को गैस सब्सिडी और ‘लाड़ली बहना’ की डबल सौगात
मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav Singrauli Development) ने कहा कि प्रदेश में 89 लाख से अधिक महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ ले रही हैं। जुलाई 2023 से महिलाओं को 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मई का महीना प्रदेश की महिलाओं के लिए डबल खुशी लेकर आया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, 13 मई को प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत 1500 रुपये भेजे गए, जबकि अब गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी राशि भी उनके खातों में ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की महिलाएं अब आर्थिक रूप से अधिक मजबूत और आत्मविश्वासी बन रही हैं।
बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए पेंशन सहायता
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav Singrauli Development) ने 33 लाख से अधिक पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी की। अप्रैल माह की 202 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धजनों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया जा रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सिंगरौली को ‘गोल्ड सिटी’ बनाने की तैयारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगरौली को मध्यप्रदेश का ‘ग्रोथ सेंटर’ बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र अब सिर्फ कोयला और बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सिंगरौली तेजी से ऊर्जा, उद्योग और आधुनिक विकास का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पहले चकरिया गोल्ड ब्लॉक के लिए अनुबंध हो चुका है और आने वाले समय में सिंगरौली ‘कोल सिटी’ से ‘गोल्ड सिटी’ की पहचान की ओर बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विंध्य क्षेत्र अब रिन्यूएबल एनर्जी हब के रूप में उभर रहा है। रीवा में एशिया के सबसे बड़े सोलर पार्क का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में यह पूरा इलाका ‘एनर्जी-इंडस्ट्री-स्पिरिचुअल कॉरिडोर’ के रूप में विकसित होगा।
552 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
सिंगरौली गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने जिले को 552 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत वाले 71 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 486 करोड़ रुपये से अधिक के 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 65 करोड़ रुपये से अधिक के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल रहा। कार्यक्रम (CM Mohan Yadav Singrauli Development) में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सड़क परियोजनाएं, अस्पताल और छात्रावास जैसी कई योजनाओं की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली को सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
किसानों और जल संरक्षण पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में समर्पित किया है। किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के साथ-साथ गेहूं खरीदी में भी रिकॉर्ड काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों से 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है और गेहूं खरीद का स्लॉट 28 मई तक बढ़ा दिया गया है। जल संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का जिक्र किया और लोगों से पुराने जल स्रोतों के संरक्षण में भागीदारी की अपील की।
सादगी और सामूहिक विवाह का संदेश
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बढ़ती महंगाई और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए सादगी अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार भी खर्चों में कटौती कर रही है और उन्होंने स्वयं अपने काफिले को छोटा किया है। मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav Singrauli Development) ने सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने की बात कही और बताया कि उन्होंने अपने बेटे का विवाह भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराया था। उन्होंने कहा कि इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है।

