Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगनजरियान्यूज़राज्य-शहर

Braj ki Holi 2024 Complete schedule : कान्हा की नगरी मे मच गई होली की धूम, 40 दिन तक होने वाले इस कार्यक्रम के रंग मे रंगे ब्रजवासी

Braj ki Holi 2024 Complete schedule | barsana holi | Mathura ki holi

Braj Holi 2024 Date: ब्रज (Braj) का यें पावन उत्सव जिसकी शुरूआत हर सुबह कान्हा को गुलाल (Braj ki Holi 2024 Complete schedule) लगाकर की जाती है। ब्रज में 40 दिन तक होली का उत्सव मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत बांके बिहारी मंदिर से होती है और समापन रंगनाथ मंदिर से। इस भव्य़ और मनोरम उत्सव को मनाने के लिए दुनिया भर से लाखों लोग आते हैं और ब्रज की इस होली के रंगों में रंग जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस बार कैसी होगी ब्रज की होली और क्या हैं कार्यक्रम …

40 दिवसीय होली उत्सव शुरू

बांके बिहारी मंदिर (Braj Holi 2024 Date) समेत ब्रज के सभी मंदिरों में गुलाल उड़ाकर होली खेली गई और इसके साथ ही ब्रज में 40 दिन की होली का उत्सव शुरू हो गया है। ब्रज के मंदिर में हर दिन सुबह सुबह प्रभु कृष्ण को अबीर गुलाल (Braj Holi 2024 Date) लगाने की परंपरा भी शुरू कर दी गई है।

वैसे तो होलिका दहन 24 मार्च को तो होली का उत्सव 25 मार्च को मनाया जाएगा लेकिन ब्रज नगरी में अभी से होली की गजब रौनक देखने को मिल रही है। होली का उत्सव द्वापर युग से मनाया जा रहा है। ब्रज की होली का शुभारंभ बांके बिहारी मंदिर से शुरू और रंगनाथ मंदिर की होली (Braj Holi ) के साथ इसका समापन होगा।

अनूठी परंपराओं के साथ ब्रज की होली

देश ही नहीं बल्कि 7 समंदर पार से भी ब्रज की होली उत्सव में शामिल होने लोग आते हैं। अपनी अनूठी परंपराओं को लेकर देश और दुनिया में विशेष पहचान रखने वाली ब्रज की होली में होली गीत, पद गायन की प्राचीन परंपरा है, जिसे समाज गायन भी कहा जाता है। बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर में ब्रजभाषा में रोजाना ठाकुरजी के सामने होली पदों का गायन किया जाएगा। गोस्वामीजन समाज गायन के दौरान आपस में एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं।

पूरे विश्व में है प्रसिद्ध

ब्रज की अनोखी होली सात समंदर पार से विदेशी श्रद्धालु और पर्यटकों को भी आकर्षित करती है। इस पर्व पर ब्रज में आने के लिए विदेशी भी साल भर इंतजार करते हैं। बसंत पंचमी से शुरू हुई ब्रज की अनूठी होली के कार्यक्रमों को देखने और इसमें शामिल होने के लिए देश और दुनिया से श्रद्धालुओं का ब्रज में आगमन शुरू हो जाएगा। ब्रज में 40 दिनों तक होली का उल्लास रहता है और इसलिए यह भी कहा जाता है कि सब जब होरी या ब्रज होरा। बताया जा रहा कि होली के दौरान ब्रज में 5 लाख से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है।

ये होंगे होली के मुख्य कार्यक्रम (These will be the main events of Holi)

12 मार्च 2024 को फुलेरा दूज यानि फूलों से खेली जानी वाली होली
17 मार्च 2024 को फाग आमंत्रण नंदगांव और बरसाना (Braj Holi 2024 Date) में लड्डू होली
18 मार्च 2024 को बरसाना में खेली जाएगी लठमार होली
19 मार्च 2024 को नंदगांव (Braj Holi 2024 Date) में लठमार होली खेली जाएगी
20 मार्च 2024 को रंगभरी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश और वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में होली के रंग दिखेंगे
21 मार्च 2024 को गोकुल में मचेगी छड़ीमार होली की धूम
24 मार्च 2024 होलिका दहन, फालैन में रात में जलती होलिका से निकलेगा पंडा
25 मार्च 2024 होली उत्सव, धुलेंडी

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button