उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

सूटकेस में लाश प्रकरणः पिता ने ही की थी दिल्ली में आयुषी यादव की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

सोमवार को मथुरा पुलिस ने आयुषी की हत्या में उसके पिता नितेश यादव व मां ब्रजबाला को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गयी नितेश यादव की लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। साथ ही उनकी उस कार को भी कब्जे में ले लिया है, जिसमें वे लाश यहां फेंककर गये थे।

मथुरा। यहां एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर तीन दिन पहले सूटकेस में मिली युवती की लाश पहचान हो गयी है। मृतका का नाम आयुषी यादव (21) था। वह दिल्ली के बदरपुर मोलरबंद एक्सटेंशन की रहने वाले नितेश यादव की बेटी थी। पुलिस ने आयुषी की हत्या में उसके ही माता पिता को गिरफ्तार किया गया है।

आयुषी की हत्या उसके ही पिता नितेश यादव ने 17 नवंबर को गोली मारकर की थी। इसके बाद रात को उसके शव को लाल रंग के सूटकेस में रखकर कार से मथुरा आये थे। वे शव वाले सूटकेस को यहां थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर फेंककर रात में ही वापस दिल्ली चले गये थे।

यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोज पर लाल सूटकेस में मिली थी लाश

सोमवार को मथुरा पुलिस ने आयुषी की हत्या में उसके पिता नितेश यादव व मां ब्रजबाला को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गयी नितेश यादव की लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। साथ ही उनकी उस कार को भी कब्जे में ले लिया है, जिसमें वे लाश यहां फेंककर गये थे।

यह भी पढेंःआप का स्टिंगः संबित पात्रा बोलेः आम आदमी पार्टी का कट्टर भ्रष्टाचार सामने आया, टिकट बेचने पर मांगा जवाब

मथुरा पुलिस के कार्यवाहक एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह का कहना है कि आयुषी ग्लोबल इंस्टीट्यूट में बीबीए की छात्रा थी। उसने नीट भी पास कर लिया था, लेकिन वह काउंसलिंग में नहीं गयी थी। उसका अफेयर भरतपुर के एक युवक से चल रहा था। इस पर उसके माता-पिता नाराज थे। वह युवक के साथ रिलेशन के मामले में मनमानी करती थी।

एसएसपी का कहना है कि 17 नवंबर इस मामले में आयुषी की अपनी मां ब्रजबाला से लड़ाई हुई थी। उसने अपनी मां को बहुत जलील किया था। ब्रजबाला ने पति नितेश यादव ने बुलाया था। इस पर वह पिता से भी भिड़ गयी थी। बेटी द्वारा अपमान करने से गुस्से में आकर नितेश में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर आयुषी के सीने में सीधी गोली मार दी थी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button