उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का तंजः पिछले उपचुनावों में अखिलेश ने चाचा शिवपाल की सुध क्याें नहीं ली !

मैनपुरी। मैनपुरी सीट उप चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा-सपा में जुबानी जंग शुरू हो गया है। मैनपुरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होने कहा कि पिछले तीन उपचुनावों में अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव की सुध क्यों नहीं ली। अब उन्हें मैनपुरी उपचुनाव  के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान देना उनकी मजबूरी थी।

इससे पहले ने उप मुख्यमंत्री यहां मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होने नेता जी को श्रद्धांजलि दी। केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 और 2019 में मैनपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तत्कालीन हमारे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुलायम सिंह यादव के सम्मान के कारण यहां प्रचार करने के लिए नहीं आई थे। इसके बाद भी जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को रिकॉर्ड आशीर्वाद देने का काम किया।

2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को मालूम था कि भाजपा ही सरकार बनाएगी। इसलिए संसद में उन्होंने मोदी जी को जीत का आशीर्वाद दिया था। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव की सीट आजमगढ़ से भी कमल खिल गया। यहां दिनेश यादव निरहुआ जीत दर्ज कराई। रामपुर जो आजम खां का गढ़ था, उसमें भी कमल खिला।

मौर्य ने कहा कि वर्ष 2022 में यूपी के अंदर तीन उपचुनाव हुए हैं। आजमगढ़, रामपुर और गोला विधानसभा लखीमपुर खीरी इन तीनों सीटों पर हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव को अपने चाचा शिवपाल यादव की याद नहीं आई। अब मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाल यादव को स्टार प्रचारक घोषित किया है।

मैनपुरी में आयोजत चुनावी जनसभा में भाग लेते उपमुख्यमंंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य भाजपा नेता

आजमगढ़, रामपुर और गोला विधानसभा में उपचुनाव प्रचार के समय अखिलेश यादव एसी से बाहर नहीं निकले। वे वहां सपा प्रत्याशियों के नामांकन कराने भी नहीं पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ही जीतेंगे।

यह भी पढेंः उत्तराखंड वन विकास निगमः काटे गये पेड़ की 90 फीसदी कीमत भूमि स्वामी के खाते में जाएगी

यदि मुलायम सिंह यादव का निधन नहीं होता तो जनता 2024 में भी उन्हें जी चुनती। मुलायम सिंह का लोग बहुत सम्मान करते थे, लेकिन अखिलेश यादव कभी मुलायम सिंह यादव जैसे लोकप्रिय नहीं बन सकते हैं। अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मैनपुरी  हमारी परंपरागत सीट है, भारतीय जनता पार्टी का गढ़ तो पूरा प्रदेश है। मैनपुरी सीट अब भाजपा की ही होगी।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,  कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने भी मैनपुरी की  जनता से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बता दें मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में साढ़े सत्रह लाख से ज्यादा वोटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा यादव मतदाता है, जो करीब साढ़े चार लाख हैं। इनके वाद शाक्य मतदाता साढ़े तीन लाख, ठाकुर मतदाता ढाई लाख और ब्राह्मण करीब डेढ लाख मतदाता है। अब देखना है कि यादव बाहुल्य लोकसभा सीट पर क्या भाजपा कब्जा जमाने में सफल होगी या फिर यह सीट सैफई का यादव परिवार ही अपना वर्चस्व कायम रखने में सफल रहता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button