ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

G -20 टुरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक, आजाद भारत का सबसे बड़ा इवेंट !

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आजाद भारत का सबसे बड़ा इवेंट आज जी 20 की बैठक के साथ शुरू हो रहा है। इस बैठक में दुनिय भर के सदस्य देश शिरकत कर रहे हैं। इस बैठक को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उधर पकिस्तान और चीन ने इस बैठक की आलोचना की है लेकिन उस आलोचना का कोई आधार नहीं है। आलोचना करने वाले ये दोनों देश जम्मू कश्मीर को विवादित क्षेत्र मानते हैं जबकि सच यही है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और भारत अपने किसी भी भूगोल पर कोई कार्यक्रम करने को स्वतंत्र हैं।


हलाकि इस बैठक को लेकर कई ख़ुफ़िया जानकारी भी मिली है। इस जानकारी के मुताबिक कई आतंकी संगठन इस बैठक को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही बैठक को सफल बनाने के लिए सरकार कृत्यसंकल्प है। अगर यह बैठक बिना किसी अवरोध के सफल हो जाती है तो इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है।
यह बैठक एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक है और इस पर दुनिया भर की नजर टिकी हुई है। यह बैठक आज से 24 मई तक चलेगा। आयोजन स्थल पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं और ड्रोन से आस पास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है। एनएसजी और मार्कोस कमांडो की तैनाती की गई है। विश्व प्रसिद्ध डल झील में भी मार्कोस के कमांडोज तैनात किये गए हैं ताकि दुश्मनो को मर गिरया जाये।
सबसे बड़ी बात है कि जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोग इस आयोजन को सफल बनाने में भू जुटे हुए हैं। विदेशी मेहमानो के स्वागत के लिए सड़को से लेकर दीवारों को भी सजाया गया है। श्रीबगर के सभी दूकान खुले हुए हैं और सड़कों पर आवाजाही जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सम्मलेन की सफलता से जम्मू कश्मीर का विकास होगा दुनिया भर में यहाँ के पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा और इससे राज्य का काफी विकास होगा।

Read Also: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने किया भावुक करने वाला ट्वीट !

बता दें कि पाकिस्तान ने इस इस बैठक को लेकर असंतोष जारी किया है। पकिस्तान हमेशा कहता रहा है कि भारत जम्मू कश्मीर में यह बैठक कर गैर जिम्मेदाराना खेल किया है। उधर भारत ने पाकिस्तान के आरोप को ख़ारिज किया है। भारत ने कहा ही कि जी 20 की बैठक पुरे देश में की जा रही है इसलिए जम्मू कश्मीर और लद्दाख में होने वाली बैठक स्वभाविक है क्योंकि ये भारत के अभिन्न अंग हैं। इस पर किसी भी देश को कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button