ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

गांधी जयंतीः उत्तराखंड के सीएम धामी बोले-आचरण में अहिंसा का भाव ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी यहां गांधी पार्क पहुंचे। वहां उन्होने गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

धामी ने कहा कि आचरण में अहिंसा का भाव ही गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांधी जी ने सभी को मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करने को प्रेरित किया। उन्होने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के प्रेरित किया। इसी कारण उन्हें राष्ट्रपिता कहा गया।

इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, उत्तराखंड भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेश भट्ट आदि उपस्थित थे।

यह भी पढेंः सीएम बिहार को झटकाः कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दिया

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सदन पहुंचे। विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी व धामी ने गांधी जी व शास्त्री जी की याद किया। उन्होंने गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होने कर्मचारियों के साथ मिलाकर गांधी की प्रिय रामधुन भी गायी।

ऋतु खंडूरी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने सेना और किसानों को मजबूत करने का नारा दिया। उन्होने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने नवभारत का निर्माण किया। शास्त्री जी का जय जवान-जय किसान का नारा हर भारतीय को नई ऊर्जा देता है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button