ट्रेंडिंग

अब रामलला को इस नाम से जाना जाएगा…!

Bhagwan Ram Name Change: भगवान श्री राम के नाम अनेक है, कोई प्रभु राम को रामलला कहता है, तो कोई मर्यादा पुरूष कहता है। जिसकी जैसी आस्था होती है, वो उसी के अनुसार भगवान को याद करता है। रामनगरी अयोध्या में आज भक्तों का सैलाब है। बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। नेता हो या राजनेता, अभिनेत्री हो या अभिनेता… हर कोई रामलला के दर्शन करने के लिए बेताब नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब रामलला की नई मूर्ति को नए नाम से जाना जाएगा। जी हां आपको बता दें कि रामलला की नई मूर्ति को बालक राम के नाम से अब जाना जाएगा। पुजारी अरुण दीक्षित ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि नामकरण के पीछे कई वजह हैं। जिनमें से एक मुख्य वजह ये है कि भगवान श्री राम एक बच्चे की तरह दिखते हैं। उनकी उम्र महज पांच साल की है। भगवान श्री राम की मूर्ति को 5 साल के बालक के रूप में खड़ी मुद्रा में दिखाया गया है। इसलिए अब रामलला को रामलला नहीं बल्कि  बालक राम के नाम से पुकारा जाएगा।

Also Read: Latest Hindi News Ayodhya Ram Mandir । News Today in Hindi

रामलला की जब प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तो हर भक्त की आंखों में आंसू थे। हर कोई रामलला को देखता ही रह गया था। किसी की आंखों से आंसू निकलने लगे थे, तो कोई खुशी से उछल पड़ा था। जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी। नजारा अकल्पनीय था। पुजारी अरुण दीक्षित की बात करें तो वो उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रहने वाले हैं।

Also Read: Latest Hindi News Ayodhya Ram Mandir । News Today in Hindi

उन्होंने अब तक 50 से 60 मूर्तियों का अभिषेक किया है। अरुण दीक्षित ने कहा कि रामलला का अभिषेक मेरे लिए सबसे अलौकिक, दिव्य है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने जब प्रथम बार मूर्ति को देखा था तो मैं रोमांचित हो गया था। मेरी आंखों से आंसू बहने लगे थे। उस समय जो अनुभूति हुई, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button