ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

दस करोड़ का भैंसाः कृषि मेले में आकर्षण का केंद्र बना पंद्रह सौ किलो वज़न का भैंसा !

 गोलू नाम का यह भैंसा रोजाना 25 लीटर दूध, 15 किलो फल, 15 किलो दाना और दस किलो मटर खाता है। इसके अलावा हरा चारा भी इसे दिया जाता है। रोजाना शाम के समय छह किमी सैर करायी जाती है। गोलू के शरीर की हर रोज तेल से मालिश की जाती है। इस भैंसे का स्पर्म बेचकर भैंसे के मालिक हर महीने लाखों रुपए की कमाई करते हैं।

मेरठ। बुधवार से किसान मेले में दस करोड़ का भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस भैंसे का वज़न 1500 किलो बताया जाता है। इसका नाम गोलू है। मेले में आने वाले लोग गोलू के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

दस करोड़ का भैंसा सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ये सच है। दस करोड़ का ये भैंसा आपको मेरठ में देखने को मिल सकता है। मेरठ के सरदाबर बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मेला लग गया है।

 इस मेले में पानीपत के हरियाणा से दस करोड़ की कीमत वाला भैंसा भी मेरठ पहुंच गया है। इस भैंसे का नाम  गोलू है। भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह बताते हैं कि इस भैंसे की कीमत दस करोड़ तक लग चुकी है। भैंसे के खानपान व देखभाल में प्रति महीने लाखों रुपये का खर्च आता है।  

यह भी पढेंः साधू की हत्याः ऋषिकेश में एक साधू ने दूसरे की ली जान, हत्यारोपी बाबा फरार

 गोलू नाम का यह भैंसा रोजाना 25 लीटर दूध, 15 किलो फल, 15 किलो दाना और दस किलो मटर खाता है। इसके अलावा हरा चारा भी इसे दिया जाता है। रोजाना शाम के समय छह किमी सैर करायी जाती है। गोलू के शरीर की हर रोज तेल से मालिश की जाती है। इस भैंसे का स्पर्म बेचकर भैंसे के मालिक हर महीने लाखों रुपए की कमाई करते हैं।

भैंसे के स्पर्म की मांग हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में हैं। मेले में दस करोड़ के भैंसे के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इससे पहले कृषि मेले में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के करमवीर सिंह का भैंसा सवा नौ करोड़ का भैंसा ‘युवराज’ भी पहुंचा था इसे सवा नौ करोड़ में खरीदने का ऑफर दिया था।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button