राशिफल

शुभ या अशुभ जानें क्या कहता है आपकी हथेली में बना आधा चांद

Half Moon On Palm: ज्योतिष के मुताबिक हथेली पर बना आधा चांद (half moon) जातक के वैवाहिक जीवन से संबंधित कई राज बताता है। ऐसा माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति की हथेली पर आधा चांद बना हुआ होता है, वह बहुत भाग्यशाली माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ हस्तरेखा शास्त्र भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्र के मुताबिक हथेली की रेखाओं का संबंध जातक के भाग्य, वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन और उनके जीवन से संबंधित कई राज खोलता है। हस्त रेखा व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी बताती है, साथ ही आने वाले भविष्य के बारे में भी संकेत देती है।

जानकारी के मुताबिक बता दें कई व्यक्तियों की हथेली की रेखाएं जोड़कर आधा चांद बनता है। यह बहुत कम लोगों की हथेली पर बनता है। यदि आपके भी हथेली पर आधा चांद बनता है, तो ये आपको अच्छे संकेत देता है। आइए इस लेख में के द्वारा जानते हैं कि हथेली पर बना आधा चांद शुभ या अशुभ माना जाता है?

half moon on palm

Read: हिंदी समाचार | धार्मिक खबरें | News Watch India

हथेली पर आधा चांद कहां बनता है?

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली में सबसे छोटी अंगुली के नीचे हृदय रेखा बनी होती है, ये दोनों हथेली पर पाई जाती है, दोनों हाथो को जोड़ा जाए ताे ये मिलकर आधा चांद बनाते है।

क्या हाथ पर आधा चांद बनने से ससुराल से मिलता है प्यार?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि जिन व्यक्तियों की हथेली पर आधा चांद (half moon) बनता है, उनके ससुराल पक्ष से संबंध बहुत अच्छे होते हैं और उनसे सभी लोगों काे बेहद प्रेम मिलता हैं। ऐसे लोगों का सुसराल की तरफ अधिक झुकाव होता है।

half moon on hand

हथेली पर आधा चांद वाले व्यक्ति होते हैं सकारात्मक

जिन लोगों की हथेली पर आधा चांद बनता है, वह सभी परिस्थिति में सकारात्मक रहते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी भावनाओं को कभी किसी साथ साझा नहीं करते हैं।

आधा चांद वाले व्यक्ति होते हैं बेहद भाग्यशाली

जिस भी व्यक्ति के हाथ पर आधा चांद (half moon) बनता है, ऐसे व्यक्ति बेहद ईमानदार होते हैं और जिंदादिल होते हैं। ये बेहद मीठी बोली वाले भी होते हैं। और हर आयु के लोगों के साथ इनकी मित्रता होती है।

वैवाहिक जीवन के बारे में बताता है हथेली पर आधा चांद

हथेली पर आधा चांद व्यक्ति के वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। जिस भी व्यक्ति की हथेली पर आधा चांद बनता है। ये अपने जीवनसाथी से बेहद प्रेम करते हैं। और ऐसे जातक को खूबसूरत जीवनसाथी मिलता है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button