ट्रेंडिंगन्यूज़

मन की बात : जानिए पीएम मोदी ने जनता से क्या की अपील?

Mann Ki baat : प्रधानमंत्री मोदी ने आज फिर से मन की बात (Mann Ki baat) के जरिये जनता से अपील की है। यह प्रधानमंत्री मोदी का 103वां एपिसोड था। इस एपिसोड में पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदा और बाढ़ जैसे मुद्दों पर चर्चा की और जल संरक्षण से लेकर वृक्षारोपण करने की अपील की है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कई और मुद्दों पर बात की है। उन्होंने देश के लोगों से 15 अगस्त के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराने की भी अपील की और यह भी कहा कि इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। भगवान महादेव की साधना और आराधना के साथ ही सावन हरियाली और खुशियों से जुड़ा होता है।

सौ साल की महिला टीचर का किया जिक्र

Mann Ki Baat

पीएम मोदी ने अपने इस कार्यक्रम में एक सौ साल की महिला टीचर की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि फ्रांस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात शारलोट शोपा से हुई थी। शोपा एक योग टीचर हैं जिनकी उम्र सौ साल की है। वे पिछले 40 साल से योग का अभ्यास कर रही हैं और अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका ने भारत को सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां वापस की है। उन्होंने कहा कि भारत लौटी ये कलाकृतियां ढाई सौ साल से ढाई हजार साल तक की पुरानी है। इन दुर्लभ चीजों का नाता देश के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। ये टेराकोटा स्टोन और मेटल से बनाई गई है। कुछ चीज़ें तो ऐसी हैं जिसे देखकर आश्चर्य भी होता है।

60 हजार से ज्यादा बने अमृत सरोवर

amrit sarovar and pm modi

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बने हैं इससे देश के रौनक बढ़ गए हैं। अभी 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर के निर्माण चल रहे हैं। हमारे देश के लोग जल संरक्षण के कई प्रयास कर रहे हैं।

एनडीआरएफ टीम की सराहना की -Mann Ki Baat

ndrf team and pm modi

उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोग प्राकृतिक आपदा में मिलकर सबका साथ देते हैं यह बड़ी बात है। ऐसे लोगों की तारीफ की जानी चाहिए। मानसून के दौरान देश के कई इलाकों में बाढ़ भी आई लेकिन हम सबने मिलकर इसका सामना किया और साहस और संकल्प के साथ एक साथ खड़े रहे यह कोई मामूली बात नहीं है। इसके साथ ही पूरी प्राकृतिक आपदा से लड़ने में एनडीआरएफ ने जो काम किया है उसकी सराहना करनी चाहिए।

Read: PM Modi News in Hindi | PM Modi Mann Ki Baat Latest News in Hindi | News Watch India

कई धार्मिक स्थलों से जुड़े कार्यों की भी की चर्चा

mahakaleshwar ujjain

पीएम मोदी ने सावन के इस पवित्र महीने में वाराणसी पहुंचे श्रद्धालुओं की भी चर्चा की। उन्होंने कहा अब कशी में हर साल दस करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी (PM Modi Mann Ki baat) ने मध्यप्रदेश के शहडोल की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात पकरिया गांव के लोगों से हुई थी। मेरी उनसे प्रकृति और पानी बचाने पर चर्चा हुई। अभी पता चला की वहां के भाई -बहनों ने यह काम शुरू भी कर दिया है। पीएम मोदी ने महाकाल की नगरी उज्जैन की भी चर्चा की और कहा कि यहां देश भर के 18 चित्रकार पुराणों पर आधारित आकर्षक चित्र कथाएं बना रहे हैं। ये चित्र कई विशिष्ट शैलियों में हैं। इन सभी चित्रों को उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में प्रदर्शित किया जायेगा।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button