धर्म-कर्मन्यूज़राज्य-शहर

दुनिया के इन देशों में कभी नहीं मनाया जाता क्रिसमस डे, वजह आपको भी ना कर दे हैरान

Christmas 2023: भारत के अलावा कई देशों में christmas बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां ईसाई आबादी होने के बावजूद भी क्रिसमस डे पर क्रिसमस डे मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं प्रतिबंध लगाने के पीछे क्या हैं बड़ी वजह…

Also Read: Latest Hindi News Dhram-Karam News Christmas observance 2023 । Dhram-Karam News Today in Hindi

christmas आने वाला है। यह दुनिया के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। दुनिया के कई देशों में तो इसके लिए पिछले एक महीने से जोरों शोरों से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हालांकि, हर देश इस त्योहार को अपनी परंपराओं और प्रथाओं के हिसाब से मनाते हें। बच्चे तो बच्चे और बड़े बुजुर्ग भी इस त्योहार को मनाने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। भारत सहित कई देशों में क्रिसमस की 10 दिन से लेकर एक महीने तक की छुट्टियां भी होती हैं।

इसका मतलब यह है कि लगभग सभी के लिए यह मौज मस्ती और जश्न मनाने का समय होता है। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि कुछ ऐसे देश भी हैं, जो क्रिसमस नहीं मनाते। कम से कम 40 देशों में क्रिसमस पर सार्वजनिक अवकाश भी नहीं होता। वजह ऐसी हैं कि आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए, हम आपको आज बताते हैं उन देशा के बारे में, जहां क्रिसमस कभी नहीं मनाया जाता।

Read More News: Latest Hindi News Today Dhram-Karam News | Dhram-Karam News Samachar Today in Hindi

अफगानिस्तान – Afghanistan

अफगानिस्तान (Afghanistan) एक मुस्लिम आबादी वाला देश है। बरसों से इसका ईसाई धर्म के साथ संबंध नहीं रहा। यहां ईसाई और मुस्लिम धर्म के बीच तनाव अब भी जारी है। धार्मिक भावना के चलते लोग christmas नहीं मनाते। यदि कोई मनाना चाहे भी, तो उनके लिए मुशिबत पैदा हो सकती है।

भूटान – Bhutan

भारत का पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) भी उन देशों में शामिल है, जहां Christmas day को प्राथमिकता नहीं दी जाती। यहां बौध धर्म को मान्यता दी जाती है। ईसाई लोगों की संख्या देश की आबादी की 1% से भी कम है। यहां तक की christmas भूटानी कैलेंडर का हिस्सा तक नहीं है।

Read Here : Latest Hindi News Sports News | Sports News Samachar Today in Hindi

सोमालिया – Somalia

दुनिया के इन देशों की तरह सोमालिया (Somalia) में भी christmas day सेलिब्रेट नहीं किया जाता। कहते हैं कि 2015 के आसपास धार्मिक कानून लगने के बाद यहां christmas मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जो आज तक जारी है।

चीन – China

चीन (China) में christmas पर वर्किंग डे होता है। यहां इस दिन सभी स्कूल, ऑफिस, दुकानें खुली रहती हैं और christmas पर एक दिन की भी छुट्टी लोगों को नहीं मिलती। बता दें कि चीन (China) किसी धर्म को नहीं मानता , इसलिए यहां christmas को सेलिब्रेट करना पूरी तरह से प्रतिबंध है।

उज़्बेकिस्तान – Uzbekistan

देश में तकरीबन 10% आबादी ईसाई की है। इसके बावजूद यहां के लोग christmas नहीं मनाते। इसके बजाय, यहां नए साल का जश्न मनाया जाता है। उज़्बेकिस्तान के नए साल का जश्न christmas के उत्सव के समान है, जहां पेड़ों और तोहफों का आदान प्रदान किया जाता है।

Read: Uttar Pradesh News Today | उत्तर प्रदेश न्यूज़ – News Watch India

पाकिस्तान – Pakistan

पाकिस्तान ( Pakistan) भी एक मुस्लिम देश है। यहां पर ईसाई आबादी बहुत कम हैं। यहां christman day आज से नहीं, बल्कि कई वर्षो से नहीं मनाया जा रहा। यदि कभी ईसाई आबादी अपनी खुशी जाहिर करने के लिए christmas मनाना भी चाहे, तो उनके लिए बड़ा खतरा पैदा हो जाता है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button