उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 1-2 अप्रैल को तेज बारिश, ओले गिरने के आसार!

UP Weather Update News - News Watch India

UP Weather Update News! उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में तापमान बढ़ने लगा था। लेकिन आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। फिर से मौसम बदलने से प्रदेश में ठंड बढ़ने से आम नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 1 और 2 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। विक्षोभ के कारण लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। तेज बारिश के कारण तापमान गिरने का असर 5 अप्रैल तक रहेगा।

राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के दूसरे जिलों की बात करें तो वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और आगरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। प्रयागराज, झांसी और आगरा सबसे गर्म रहने वाले हैं। बरेली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि दो दिन बाद जब मौसम में बदलाव होगा तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में गिरावट होगी,जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और एक बार फिर तेज हवाएं भी चलेंगी।

दानिश का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1 और 2 अप्रैल को मौसम बिगड़ने के साथ लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button