न्यूज़

पाकिस्तान से अंजू ने दी अपने पति को बड़ी धमकी, बोली तू सोच भी नहीं सकता कि मैं…..

Anju Pakistan: फेसबुक वाला प्यार पाने के लिए भारत की सीमा पार करने वाली अंजू इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अंजू को लेकर अब तक कि तमाम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। जिसमें अंजू ने पहले दावा किया कि मैं कुछ दिनों में भारत वापस आ जाउंगी। लेकिन अंजू कि ये बात झूठी साबित हुई है। अब उन्होंने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया है। अंजू ने धर्म परिवर्तन किया और अपना नाम बदलकर अंजू से फातिमा बन गई है। जिसके बाद अंजू पाकिस्तानी बहू बन गई हैं। जिसके बाद वो प्ल़ॉट के साथ संपत्ति की मालकिन भी बन गई हैं। लेकिन इसी बीच एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई
जिसमें अंजू ने अपने पति को धमकी दी है। अंजू ने अपने पति अरविंद को फोन कर खूब खरीखोटी सुनाई, कई अपशब्द भी कहें इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति के साथ जमकर गाली-गलौज भी किया। अंजू ने फोन पर अपने पति से कहा कि मैं अब किसी भी हद तक जा तकती हूं तू सोच भी नहीं सकता है तू मेरे बारे में तो बहुत कुछ बोलकर अफवाह फैला रहा है अपने बारे में भी बताओ तुम सबको सच क्यों नहीं बता रहें हो?

कहानी ये है कि एक भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची। जिसकी एक 15 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। इस प्रेम कहानी की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक से हुई थी। फेसबुक के जरिए ही भारतीय महिला अंजू की पाकिस्तान के एक नसरुल्लाह नाम के शख्स से पहचान हुई फिर दोस्ती हुई। जब दोनों की दोस्ती हुई तो बातचीत होने लगी लेकिन ये महज दोस्ती ही नहीं रही धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई, और फिर देखते ही देखते अंजू का प्यार परवान में चढ़ गया।

पाकिस्तानी के इश्क में पागल हुई अंजू को उसके अलावा कुछ भी नहीं सूझ रहा था। उसने सीमा के रास्तों पर चलते हुए अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गई। लाहौर पहुंचने के बाद अंजू ने खुद ही इस बात की जानकारी अपने पति अरविंद को दी की मैं पाकिस्तान आई हूं अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए और तीन-चार दिन में भारत वापस आ जाउंगी। जिसका वीडियो भी मंजू ने शेयर किया था।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button