ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: अदालत से मिल गई टाइल्स की फोटोग्राफी करने की अनुमति

मथुरा: मथुरा की जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्म भूमि विवाद मामले में वादी पक्ष को संबंधित स्थल के टाइल्स शूट करने की अनुमति दे दी है। अब इस मामले की सुनवाई स्थानीय सिविल अदालत में होगी। आगामी सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि निर्धारित की गयी है।

ज्ञात हो कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की ओर से मथुरा की अदालत में दायर वाद में दावा किया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में बनी शाही ईदगाह अवैध है। इसलिए ईदगाह को यहां से हटाकर सारी भूमि उसके वास्तविक स्वामी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास को सौंपने का आदेश दिया जाए। न्यास अदालत की श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को मुक्त कराने की मांग है। इस मामले में पहला पक्ष श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास और दूसरा पक्ष शाही ईदगाह है।

यहां पढे़ं- आजम खान का जेल से रिहा होने का रास्ता साफ, 88वें केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

आज अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की याचिका पर श्रीकृष्ण जन्म कि विवादित भूमि की टाइल्स की वीडियो बनाये जाने की इजाजत देना हिन्दू पक्ष बड़ी उपलब्धि मान रहा है। अदालत के इस प्रकरण की मथुरा में ही सुनवाई होने की अर्जी स्वीकार करने से मथुरा के साथ-साथ देश भरकर कृष्ण भक्तों में खुशी की लहर है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button