उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Nagar Nigam Saharanpur: नगर निगम के जे. ई. और ठेकेदार के काले कारनामों के खिलाफ जांच बैठायी

अपर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर राजेश कुमार ने बताया कि नाले में पड़ी सरियों के बीच काफी ज्यादा अंतर है। इसी सरिये में जो पड़ा सरिया है वो तो इनती ऊचाई वाली नाले की दीवार में केवल 4 ही सरिया बांधा गया है, जो मानक के हिसाब से कम है। इस नाले का निर्माण काफी दूर तक कर दिया गया है।

सहारनपुर। सहारनपुर में फिर से नगर निगम के जे. ई व ठेकेदारों के खिलाफ अम्बेडकर पार्क, सीसी सड़क निर्माण व सड़क के किनारे बनने वाले नाले निर्माणों में अनियमितताओं के चलते कार्रवाई हो चुकी है।

अब फिर से अम्बेडकर पार्क का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री लगायी जा रही थी। इसके चलते जे. ई और ठेकेदार के काले कारनामों के खिलाफ जांच बैठा दी गयी है। नगर निगम सहारनपुर (Nagar Nigam Saharanpur) द्वारा एवन ग्रेड ईंटो की जगह थर्ड ग्रेड की ईंटे लगाई जा रही थीं। इसकी शिकायत होने के बाद ईंटें बदली गई थीं और सम्बंधित ठेकेदार व जे. ई. के खिलाफ कार्यवाही भी हुई थी।


ऐसा एक ही एक मामला अब फिर से सामने आ रहा है। इस बार जे. ई. और ठेकेदार की मिलीभगत के चलते सहारनपुर में दिल्ली रोड जिला उद्योग केंद्र के सामने से होते हुए काशीराम कॉलोनी तक सडक के किनारे एक बड़े नाले का निर्माण हो रहा है। इसकी दीवारों में खड़े और पड़े रौ में जो सरिया लगाया गया है, वह मानकों के अनुरुप नहीं है। इसकी शिकायत पर जे. ई. और ठेकेदार के काले कारनामों के खिलाफ जाँच टीम का गठन हुआ।

मानका को दरकिनार कर नाले में लगाया जा रहा घटिया सरिया


सहारनपुर में दिल्ली रोड पर नाले का निर्माण हो रहा है, जिसकी दीवारों में खड़े और पड़े रौ में जो सरिया लगाया गया है उनके बीच काफी ज्यादा अंतर आ रहा है। इसी सरिये में जो पड़ा सरिया है, इतनी ऊंचाई वाली नाले की दीवार में केवल 4 ही सरिया बांधा गये हैं, जो मानक के हिसाब से बहुत कम है ।

जेई व ठेकेदार के खिलाफ जांच के संंबंध में जानकारी देते अपर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर राजेश कुमार


अपर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर राजेश कुमार ने बताया कि नाले में पड़ी सरियों के बीच काफी ज्यादा अंतर है। इसी सरिये में जो पड़ा सरिया है वो तो इनती ऊचाई वाली नाले की दीवार में केवल 4 ही सरिया बांधा गया है, जो मानक के हिसाब से कम है। इस नाले का निर्माण काफी दूर तक कर दिया गया है।


उन्होने बताया कि इस नाले निर्माण के देखरेख से सम्बंधित जे. ई. नगर निगम द्वारा रोजाना कार्य देखा जाता है। लेकिन उसने को रिर्पोट नहीं दी। नाले का निर्माण करते लगभग एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है, लेकिन नगर निगम जे. ई. ने मानकों को दरकिनार करके ठेकेदार को निर्माण कार्य करने दिया। अब देखना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button