उत्तर प्रदेशन्यूज़

राष्ट्रीय पक्षी मोर: सरकारी पौधशाला में मोर के अवशेष मिले, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय पक्षी मोर के अवशेष मिलने की वायरल वीडियो होने पर वन विभाग सक्रिय हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मोर 2 दिन पूर्व में घायल अवस्था में मिला था। यह मोर स्याना क्षेत्र के ग्राम लोगा के जंगलों में मिला था। घायल मोर का तभी से ही रानापुर पौधशाला में इलाज चल रहा था।

बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर मोर के अवशेषों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव रानापुर स्थित सरकारी पौधशाला का बताया गया है। इस वीडियो में राष्ट्रीय पक्षी मोर के अवशेषों को सरकारी पौधशाला में मिलने की बता कही जा रही है।

क्षेत्रीय लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर शिकार करने की आशंका जताई है। इससे वन विभाग व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कह रही है।

यह भी पढेंः दुधवा टाइगर रिजर्वः यूपी में दुधवा टाइगर रिजर्व बना पहला तराई एलिफेंट रिजर्व, वन मंत्रालय से मिली मंजूरी

राष्ट्रीय पक्षी मोर के अवशेष मिलने की वायरल वीडियो होने पर वन विभाग सक्रिय हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मोर 2 दिन पूर्व में घायल अवस्था में मिला था। यह मोर स्याना क्षेत्र के ग्राम लोगा के जंगलों में मिला था। घायल मोर का तभी से ही रानापुर पौधशाला में इलाज चल रहा था।

अभी मोर की मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गयी है। पौधशाला पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस इस मामले की जांच की रही है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button