Live UpdateSliderक्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Latest International News: रूस में आतंकी हमले की कांग्रेस ने की निंदा ,कहा रूस के साथ कांग्रेस खड़ी है

Latest International News: रूस में आतंकी हमले की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। इधर भारत में भी इस हमले की चर्चा है। जहाँ एक तरफ भारत सरकार ने रूस के साथ खड़े रहने की बात कही है वही कांग्रेस ने भी कहा है कि वह इस हमले की निंदा करती है और और रूस के साथ कंधे से कंधे लगाकर खड़ी है। बता दें कि बीती देर रात रूस की राजधानी मास्को के पास एक कंसर्ट हॉल में आतंकी हमला किया गया जिसमे डेढ़ सौ से ज्यादा लोग मारे गए हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग घ्याल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।

इस हमले में मारे गए लोगो के प्रति कांग्रेस ने दुःख जताया है और इसे कायरतापूर्ण हमला कहा है। हमले की निंदा करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि रूस के इस दुःख की बेला में वह मास्को के साथ खड़ी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस मॉस्को में निर्दोष लोगों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है। आतंकवाद मानवता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और दुख की इस घड़ी में हम दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।’’

उधर अब इस हमले के बाद पूर्व रुसी राष्ट्रपति मेवदेव ने कहा है कि हम इस आतंकी हमले की जांच कर रहे हैं। लेकिन अगर इस हमले में यूक्रेन शामिल हुआ तो हम यूक्रेन के सभी बड़े नेताओं को ख़त्म कर देंगे। रुसी पूर्व राष्ट्रपति के इस बयान के बाद दुनिया भर में अब माहौल और भी है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच लम्बे समय से युद्ध चल रहा है। अब तक इस युद्ध में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। उधर एक तरफ रूस और उसकी सहयोगी देश शामिल है तो यूक्रेन के साथ अमेरिका समेत नाटो भी खड़ा है। ऐसे में रूस को इस बात की आशंका है कि यूक्रेन की तरफ से ही हमला किया गया है। अगर यूक्रेन की सहभागिता मिलती है तो इसके परिणाम बड़े ही खतरनाक हो सकते हैं।

उधर रूस के बी हीटर अब इस बात को लेकर भी बहस जारी है कि आतंकी संगठन आईएस आईएस की जड़ो को कैसे ख़त्म किया जाए। बहस इस बात को लेकर भी जारी है कि यह संगठन कहाँ कहाँ से ऑपरेट हो रहा है और इस संगठन में बड़े आतंकी कौन से हैं। लेकिन रूस अभी इस हमले को लेकर कई कोणों से जांच कर रहा है और उसे इस बात की आशंका है कि इस भीषण हमले में यूक्रेन का भी हाथ हो सकता है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button