Sliderक्राइमट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

छत्तीसगढ़ में नक्सलीओं ने तैयार किया सुरंग ,उठे कई गंभीर सवाल

Chhatisgarh News: क्या नक्सली अब कोई बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं ? क्या नक्सलियों की योजना कोई बड़े हमले की है ? जिस तरह के सुरंग मिले हैं उससे साफ़ लगता है कि नक्सली अब किसी बड़े एक्शन की तैयारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर -सुकमा सीमा पर नक्सली हमले के बाद सुरक्षा बालों को तलाशी के दौरान सुरंग मिले हैं उससे सुरक्षा बल भी सहम गए हैं। फिर कई गंभीर सवाल भी उठने लगे हैं।
बता दें कि मंगलवार को बीजापुर -सुकमा पर जोनगुडा और अलीगुड़ा के पास सुरक्षा बलों और नक्सलीओं के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए थे। कई गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद से ही सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं। इसी तलाशी के दौरान एक लम्बी सुरंग का भी पता चला है। सुररंग को देखकर सुरक्षा बल भी परेशान हैं।


जो सुरंग मिला है वह काफी खतरनाक बताया जा रहा है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में भैरवगढ़ के हंगल में यह सुरंग मिला है। यह सुरंग करीब दस फ़ीट गहरी है ुर कुछ फ़ीट चौड़ी भी है। इस सुरंग की लम्बाई करीब 60 मीटर लम्बी है। यह सुरंग कई जगह से ऊपर से खुली पायी गई। इसे लकड़ी और से ढाका गया है। जानकारी के मुताबिक इस सुरंग में नक्सली प्रशिक्षण भी लेते हैं। यही पर नक्सली अपने असहले को भी छुपकर रखते हैं।
अब इस बात की आशंका है कि मुठभेड़ के बाद नक्सली इसी सुरंग में भाग जाते हैं। जानकारी के मुताबिक इस सुरंग में एक साथ 50 से ज्यादा नक्सली पनाह ले सकते हैं। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चौहान का दावा है कि नक्सलिओपन के साथ जहाँ मुठभेड हुई थी उसमे आठ से दस नक्सली मारे गए थे। 20 से ज्यादा नक्सली घायल भी हुए थे।


पहली बार नक्सलियों द्वारा बनाये गए सुरंग से राज्य में भी हलचल है। जानकार कह रहे हैं कि जिस तरीके से नक्सली हमेशा हमला करते हैं उससे साफ़ है कि उन्होंने अपने बचाव का स्थान पहले से ही बना रखा है। इस बात की भी सम्भावना है कि नक्सली कई और इलाकों में भी इसी तरह के सुरंग का निर्माण किया होगा। अगर ऐसा है तो आने वाले समय में नक्सली और भी कोई बड़ा हमला कर सकते हैं।
जानकार यह भी कह रहे हैं कि इन सुरंगों को समय रहते नहीं ढूंढा गया तो आने वाले समय में कई हमले हो सकते हैं। इसलिए सभी सुरंगों को ढूंढने की जरूरत है ,जिस तरह से नक्सली हमले कर रहे हैं और जवानो को निशाना बना रहे हैं उसे अगर नहीं रोका गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी ख़राब हो सकता है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button