Sliderट्रेंडिंगन्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे नीतीश कुमार

Political News: बिहार की राजनीति कब बदल सकती है इसे तो कोई नहीं जानता लेकिन एक बड़ी खबर यह है कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब बिहार में आएगी तो उसका स्वगत नीतीश कुमार करेंगे और पूर्णिया की विशाल रैली में वह शामिल भी होंगे। बता दें कि बिहार में यात्रा के पहुँचते ही पूर्णिया में बड़ी रैली की तैयारी की गई है। इस रैली के जरिये बिहार की जनता को कांग्रेस कई सन्देश देने की तैयारी में है।
जानकार कह रहे हैं कि इस बार बिहार में अगर कांग्रेस कुछ बेहतर कर पाई तो बीजेपी की मुश्किलें बढ़ेगी। उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस पांच से चाह सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ सकती है। वैसे कांग्रेस दस सीटों की मांग कर रही है लेकिन राजद और जदयू के बीच जो समीकरण बने हैं उससे साफ़ लग रहा कि कांग्रेस को दस सीटें तो नहीं दी जा सकती। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस बार बिहार में कांग्रेस कुछ बेहतर कर सकती है। पिछले कुछ महीनो में कांग्रेस के पुराने वोटर लौट रहे हैं और राहुल के प्रति लोगों में आकर्षण भी बढ़ा है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को उनकी यात्रा पूर्णिया पहुंचेगी, जहां वे एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि रहल गाँधी की यात्रा बिहार में 29 जनवरी को प्रवेश करेगी। किशनगंज के रास्ते यात्रा 30 जनवरी को पूर्णिया पहुंचेगी। पूर्णिया में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में सीएम नीतीश कुमार भी हिस्सा लेंगे। कई और विपक्षी नेता भी इस रैली को सम्बोधित करेंगे। कहा जा रहा है कि बिहार के बाद सही राज्यों में गठबंधन के तमाम दल राहुल की यात्रा में शामिल होंगे और जनता को सम्बोधित भी करेंगे।


पूर्णिया की रैली के बाद 31 जनवरी को कटिहार में रैली की जानी है। फिर यह यात्रा यहाँ से आगे बढ़ेगी और एक फरवरी को अररिया होते यह यात्रा झारखंड में प्रवेश कर जाएगी। मिश्रा के मुताबिक दो चरणों में होने वाली यह यात्रा बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगी और कुल 425 किलोमीटर की दुरी तय करेगी। बिहार में यह यात्रा पहले चरण में किशनगंज ,पूर्णिया ,कटिहार और अररिया से गुजरेगी और दूसरे चरण में औरंगाबाद ,कैमूर और सासाराम होते हुए यह यात्रा उत्तरप्रदेश के घुस जाएगी। यूपी में यात्रा का स्वागत बड़े अंदाज में होने की खबर मिल रही है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button