गुजरातट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

पीएम मोदी ने कहा वाइब्रेंट गुजरात सिर्फ ब्रांडिंग नहीं यह बॉन्डिंग का आयोजन है !

PM Modi News: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे हो गए। 20 साल के इस गुजरात वाइब्रेंट के अवसर पर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज से 20 साल पहले मैंने एक छोटा सा बीज बोया था जो आज विशाल वट वृक्ष हो गया है। यह वाइब्रेंट गुजरात कोई ब्रांडिंग का ही मामला नहीं है। यह आपसी बॉन्डिंग का भी मामला है। ये जो बॉन्डिंग है वह मेरे और गुजरात के सात करोड़ जनता और उनके सामर्थ्य के बीच बॉन्डिंग का आयोजन है। इससे गुजरात तो आगे बढ़ ही रहा है हमारे बीच बॉन्डिंग भी मजबूत हो रहा है।

PM Modi

Read: Latest News Update in Hindi Hindi Samachar | News Watch India | Political News in Hindi

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज हमें स्वामी विवेकानन्द की बात याद आ रही है। हर काम को तीन चरणों से गुजरना होता है। पहले बहुत से लोग इसका उपहास उड़ाते थे, फिर विरोध करते रहे और बाद में लोगों ने इसे स्वीकार किया। 2001 में आये भीषण भूकंप से भी पहले गुजरात अकाल से जूझ रहा था। भूकंप से लाखों लोग प्रभावित हुए थे। इस बीच एक और घटना घटी। गोधरा कांड की घटना हुई और गुजरात हिंसा की आग में जल उठा।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि जो लोग एजेंडा लेकर चलते हैं वे उस समय भी घटनाओं को अपने तरीके से आंकलन करते थे कहा गया कि यहां से युवा और अक्रोबारै पलायन कर जायेंगे। दुनिया भर में गुजरात को बदनाम करने की साजिश रची गई। जब गुजरात बुरे वक्त से गुजर रहा था तब यह भी कहा गया कि गुजरात कभी भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा। उसके बाद ही हमने एक संकल्प लिया था कि चाहे जो कुछ भी हो जाए गुजरात को मुश्किल के दौर से बाहर निकालना है।

आज गुजरात तमाम संकटों से बाहर है। पहले जो लोग विरोध करते थे आज वे लोग गायब हो गए हैं। उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। गुजरात आज देश का मॉडल बना हुआ है। और यह सब वाइब्रेंट गुजरात का ही कमाल है। पहले यहां कोई होटल नहीं होते थे जहां विदेश से आये मेहमान रुक सकें। यहां तक कि सरकारी मेहमानों के लिए भी कोई जगह नहीं थी। लेकिन हमने गुजरात का पुनर्विकास किया और इसके भविष्य के बारे में सोंचा। हमने गुजरात को आगे बढ़ाने के लिए वाइब्रेंट गुजरात का सहारा लिया। आज गुजरात काफी आगे जा चुका है। आज गुजरात देश के विकसित राज्यों में शुमार है। गुजरात आज दुनिया के देशों से आंख मिलकर आगे चल रहा है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button