ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

कनाडा में इन भारतीय धाकड़ महिलाओं का हैं दबदबा, सबसे पावरफुल वुमन की सूची में शामिल भारत की महिलाएं

Canada Most Powerful India Women: भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसका असर दोनों देशों के रिश्ते पर पड़ रहा है। कारोबार से लेकर मार्केट पर इस मन मुटाव का असर दिखाई दे रहा है। कनाडा में इस वक्त कई भारतीय महिलाओं का भी अच्छा-खासा दबदबा है।

Canada Most Powerful India Women

Read: Latest News Update in Hindi Hindi Samachar | News Watch India

भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसका असर दोनों देशों के रिलेशन पर पड़ रहा है। कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। कनाडा में कई भारतीय कारोबारियों का बड़ा कारोबार है। कारोबार से लेकर बाजार पर इस मन मुटाव का असर दिख रहा है। यदि ऐसे ही रहा तो दोनों देशों की इकॉनमी पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। यदि ये कड़वाहट इसी तरह से बढ़ती चली गई तो दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात प्रभावित होगा। कनाडा में कई भारतीय महिलाओं (Canada Most Powerful India Women) का भी अच्छा-खासा दबदबा है। आज हम इस लेख के जरिए ऐसी ही भारतीय महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Read: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की खुल गई पोल, अब होगा कड़ा एक्शन!

इन महिलाओं का है दबदबा

अजरा हुसैन कनाडा के प्रतिष्ठित सरे हॉस्पिटल्स फाउंडेशन की CEO हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अजरा कनाडा का नाम सबसे पॉवरफुल महिलाओं में शुमार हैं, उनका लगभग 20 वर्ष का करियर है। अंजू विरमानी ओंटोरिओ हेल्थ और पॉवर जेनेरेशन की बोर्ड मेंबर हैं। कनाडा की सबसे पॉवरफुल महिलाओं में श्रेया पटेल का नाम भी शामिल है। श्रेया ने कम उम्र में बड़ा नाम कमाया है। वह सोशल आंत्रेप्रेन्योर (entrepreneur), मॉडल और एक्टर हैं। श्रेया के एक वीडियो को 12 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।

पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल

अनू बिदानी कनाडा की TOP-100 पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। अनू बिदानी STEM Minds की फाउंडर और सीईओ हैं। वह कैपिटल मार्केट में अच्छा खासा अनुभव रखती हैं। अंजू भी कनाडा की सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। वह कॉर्गोजेट की CEO भी रह चुकी हैं। अंजू टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज मानी जाती हैं।

इन कंपनियों का है जलवा

भारत की दिग्गज कंपनियों TCS, WIPRO और इंफोसिस ने कनाडा की इकॉनमी में भारी निवेश किया हुआ है। कनाडा में ये कंपनियां हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं। यदि ये कंपनियां कनाडा से अपना कारोबार समेटती हैं तो वहां की इकॉनमी (Economy) पर असर पड़ने के साथ हजारों लोगों के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो सकती है। भारत की इन प्रमुख कंपनियों ने कनाडा के वैंकूवर, कैलगरी और टोरंटो में अपने सेंटर खोले हुए हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button