Live UpdateSliderबॉलीवुडमनोरंजन

Ranvir Singh Deep Fake Video: रणवीर सिंह के वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए?

Ranvir Singh Deep Fake Viral Video

Ranvir Singh Deep Fake Video:चुनाव का माहौल है और 2024 की ये चुनावी लड़ाई तकनीक के माध्यम से भी लड़ी जा रही है और ये तकनीक गलत तरीके से इस्तेमाल हो तो इसका नतीजा कुछ इस तरह हो सकता है।

तस्वीर में भले ही वीडियो में रणवीर सिंह दिख रहे हैं.. जो कि मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं.. लेकिन वाकई में ये वीडियो असली है या नकली.. ये बताना काफी मुश्किल हो रहा है..

ये वीडियो AI जेनेरेटेड है और डीपफेक के सबसे ताजा शिकार रणवीर सिंह हुए हैं.. जिनका वीडियो एक हफ्ते पहले बहुत वायरल हुआ था.. रणवीर सिंह ने खुद लोगों को डीपफेक से बचने के लिए आगाह भी किया था और अब उन्होंने इसके खिलाफ बड़ा एक्शन भी लिया है।

रणवीर सिंह ने अपने डीपफेक वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस ने इसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है.. IT एक्ट के तहत ये केस दर्ज किया गया है और अब इस मामले की जांच की जा रही है

रणवीर सिंह के  डीपफेक वीडियो में रणवीर किसी पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट करते नजर आ रहे थे। ये वीडियो हाल ही में रणवीर की वाराणसी विजिट का है जिसमें वो शहर से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि रणवीर का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है..

इससे पहले आमिर खान का भी ऐसा ही डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो मोदी सरकार के 15 लाख पर वार करते दिख रहे थे …आमिर खान ने भी  बाकायदा इसके खिलाफ मुंबई की साइबर क्राइम सेल में FIR दर्ज कराई थी ..

ये दोनो डीपफेक वीडियो चुनावी माहौल में बड़े चेहरों का इस्तेमाल करने के लिए बनाई गई.. और अब इस पर एक्शन लिया गया है..

ये कितना बड़ा खतरा है उसे ऐसे समझिए कि…आमतौर पर ऐसे डीपफेक वीडियो में नामी हस्तियों का ही इस्तेमाल किया जाता है…जिनकी लंबी चौड़ी लाखों करोड़ों में फैन फॉलोइंग होती है….खासकर युवा वर्ग में सेलिब्रिटीज को लेकर खासा उत्साह रहता है….

डीपफेक की ये तकनीक बहुत पुरानी नहीं है…सात से 8 साल पहले आई इस तकनीक को शुरुआत में कॉमेडी के लिए इस्तेमाल में लाया जाता था…वो मकसद काफी सफल भी हुआ लेकिन उसके बाद जैसे जैसे ये तकनीक और मजबूत होती जा रही है…अब इसके दुष्प्रभाव भी दुनिया पर बड़ा खतरा बनकर मंडराने लगी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button