ट्रेंडिंग

Rape with Married woman: शादी का झांसा महिला से दुष्कर्म, अब युवक ने दी जान से मारने की धमकी

आर्यन की धमकी के डर के कारण महिला घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। महिला ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी सदर ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आर्यन त्यागी निवासी सेक्टर 22 गुलधर गाजियाबाद के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

गाजियाबाद । जनपद में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक अब युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।


पीड़िता महानगर की एक कॉलोनी में परिवार सहित रहती है। महिला ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले एक युवक से हुई थी। पति से मनमुटाव के बाद वह अपने पिता के पास रहती है। महिला ने बताया कि कई साल पहले मेरी मुलाकात गाजियाबाद के गुलधर निवासी आर्यन त्यागी से हुई।

यह भी पढेंः Governor of HP : कैलाश हॉस्पिटल में गर्वनर शिव प्रताप का इलाज कर रहे हैं पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित

महिला का आरोप है कि आर्यन त्यागी ने मुझसे शादी करने की बात कही। इसके बाद वह मेरे साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब शादी करने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा। आरोप है कि शादी करने की बात कहने पर युवक पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।


आर्यन की धमकी के डर के कारण महिला घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। महिला ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी सदर ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आर्यन त्यागी निवासी सेक्टर- 22 गुलधर गाजियाबाद के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जल्द मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button