Live UpdateSliderकरियरपढ़ाई-लिखाई

SBI Clerk Pre Result Declared: एसबीआई ने जारी किया क्लर्क  प्री एग्जाम  रिजल्ट घोषित, यहां देखे अपना स्कोरकार्ड

SBI Clerk Pre Result Declared | SBI Clerk Mains 2024 highlights

SBI Clerk result Link: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  यानी SBI क्लर्क के  प्री एग्जाम  रिजल्ट की घोषणा कर दी गई  है। इसी के साथ स्टेट बैंक ने sbi.co.in पर क्लर्क मेन एग्जाम का बुकलेट भी जारी कर दिया है। आप खबर में दिए लिंक में क्लिक करके  अपना sbi pre scorecard डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का बुकलेट भी एक्सेस कर सकते हैं।

SBI clerk result, cut off, scorecard 2024: अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों  की पूर्ति  के लिए ली गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम  घोषित कर दिए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 की घोषणा की गई है। कुल 8,283 पदों पर भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क (SBI clerk) के प्री एग्जाम 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को आयोजित कराए गए थे। अगर आपने ये एग्जाम दिया था, तो अब अपना रिजल्ट आगे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। वहीं से अपना sbi clerk pre score card भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स को अब मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। परिणाम की घोषणा से पहले ही भारतीय स्टेट बैंक ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi career के पेज पर क्लर्क मेन्स एग्जाम 2024 की डेट का ऐलान कर चुका है। क्लर्क (SBI Junior Associate) की मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी और 4 मार्च 2024 को किया जाने वाला है। इसके लिए अब डिटेल बुकलेट भी आ चुका है। इसका लिंक भी आगे दिया गया है।

आइये आपको बताते है SBI Clerk Pre Result यानी जूनियर एसोसिएट  प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट  कहां, कैसे प्राप्त करें

सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट bank.sbi पर जाएं।
होम पेज पर करियर का टैब चुनें।
यहां लेटेस्ट अनाउंसमेंट का सेक्शन दिखेगा। इसमें नेक्स्ट करते जाएं। एसबीआई जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) रिजल्ट का लिंक मिलेगा। उसे क्लिक करें।
इस लिंक पर क्लिक करते ही SBI का Result का पेज खुल जाएगा। जहां आपको अपनी जरूरी जानकारी  जैसे रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि  भरनी होगी । जिसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा टेक्स्ट वेरिफिकेशन में भरकर सबमिट करें।
जिसके बाद आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का  प्रीलिम्स 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।
डायरेक्ट लिंक से SBI Clerk Prelims Score card 2024 Download करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें।

SBI Clerk Mains 2024 बुकलेट

रिजल्ट के साथ-साथ बैंक ने आने वाली मुख्य परीक्षा का बुकलेट भी जारी कर दिया है। इसमें क्लर्क मेन्स एग्जाम की पूरी डिटेल दी गई है। आप एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2024 से लेकर एग्जाम पैटर्न, गाइडलाइन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-

ध्यान देने योग्य बात ये हैं  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  (एसबीआई) इस बार वैकेंसी के पदों में बढोतरी की है। जहां 2023 में 5008 पदों पर भर्ती की गई थी। वहीं इस साल 8000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button