Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगराजनीति

LokSabha Election Latest Update: 238 बार चुनाव हार चुके के पद्मराजन इस बार भी मैदान में खड़े हैं

K Padmarajan has lost elections 238 times will he win this time.

LokSabha Election Latest Update: भारतीय लोकतंत्र (Indian Democracy) की अपनी गाथा है। यहाँ ऐसे ऐसे लोग है जो चुनाव तो लड़ते हैं लेकिन जीत के लिए कोई प्रयास नहीं करते। वे हारने के लिए चुनाव लड़ते हैं। अभी तक 238 बार चुनाव (LokSabha Election Latest Update 2024) हार चुके तमिलनाडु के के पद्मराजन का नाम लिम्का बुक में दर्ज है।

लोग उनसे जब मिलते हैं तो ठहाका लगाते है और पद्मराजन भी खूब मजा लेते हैं। पद्मराजन स्थानीय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव और राष्ट्रपति चुनाव तक लड़ चुके हैं। पद्मराजन को चुनाव लड़ने में मजा आता है और कहते हैं कि जबतक जिन्दा हैं तब तक चुनाव लड़ते रहेंगे। यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है।

के.पद्मराजन (K Padmarajan) अटल (Atal Bihari Vajpayee) और आडवाणी (Lal Krishna Advani) के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। वे जयललिता (J. Jayalalithaa) के खिलाफ भी मैदान में खड़े हो चुके हैं। पद्मराजन तमिलनाडु (Tamil Nadu) के रहने वाले हैं और एक छोटी सी दूकान चलाते हैं।

इस बार भी वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यह चुनाव उनके लिए 239 वी बार का होगा। वे कहते हैं कि चुनाव लड़ना हमारा शगल है और हमें ख़ुशी होती है। वे आगे कहते हैं कि वे चुनाव इसलिए लड़ते हैं ताकि वर्ड रिकॉर्ड बनाया जा सके। पद्मराजन को अभी तक सबसे ज्यादा वोट 6000 तक मिले हैं। इस बार वे तमिलनाडु के धर्मपुरी लोकसभा (LokSabha Election Latest Update 2024) सीट से मैदान में उतर रहे हैं।

पद्मराजन (K Padmarajan) दर्जनों बड़े नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। वे येदयुरप्पा (B. S. Yediyurappa) के खिलाफ भी लाडे हैं और करूणानिधि के खिलाफ भी। वे चुनाव तो नहीं जीत पाते लेकिन उनका नाम वर्ड बिगेस्ट लूज़र के नाम से लिया जाता है। वे चुनाव जीतना भी नहीं छाते। वे यही चाहते हैं कि लोग उन्हें वोट भी न दे और वे हार जाए।

पद्मराजन (K Padmarajan) कहते हैं कि सफलता का अनुभव केवल एक बार ही किया जा सकता है जबकि असफलता लगातार बनी रहती है। वे 1988 से ही चुनाव लड़ रहे हैं और अब तक एक करोड़ की राशि खर्च कर चुके हैं।

पद्मराजन (K Padmarajan) अपने घर के पास ही पंचर की दूकान चलाते है और इसी कमाई से अपने परिवार को भी पालते हैं और चुनाव (LokSabha Election Latest Update 2024) भी लड़ते हैं। वे अपना यह अभियान आगे भी जारी रखेंगे।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button