Live UpdateSliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरहाल ही में

Bharat Ratan Awardees 2024: पी. वी. नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह समेत 5 को दिया भारत रत्न

Bharat Ratan Awardees 2024: दिल्ली के राष्ट्रपति भवण में आज भारत रत्न पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, पी. वी. नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एम. एस. स्वामीनाथन को भारत के विकास में अग्रिम योगदान देने के लिए भारत रत्न के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्हें किया गया सम्मीनित

कर्पूरी ठाकुर को 2024 में भारत रत्न से किया गया सम्मानित (Karpoori Thakur)

कर्पूरी ठाकुर बिहार राज्य के 11वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अन्होने अभी तक 2 बार बतोर बिहार राज्य के सीएम (cheif minister) पद की शपथ ली है। उनका बतोर सीएम (cheif minister) बिहार (Bihar) में पहला कार्यक्रम साल 1970 से लेके 1971 तक रहा। वही दूसरी बार उन्होनें 1977 में सीएम पद की शपथ ली, कर्पूरी ठाकुर 1977 से 1979 तक वहां के सीएम बने रहे। साल 1978 में कर्पूरी ठाकुर के निर्देशन मे राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए आरक्षण देने की नीति की शुरूआत की, जो देश को सामाजिक और आर्थिक समानता की ओर ले जानें वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम था। कर्पूरी ठाकुर को बिहार में अग्रिम योगदान के लिए आज भी याद रखा जाता है।

लालकृष्ण आडवाणी को 2024 में भारत रत्न से किया गया सम्मानित (L. K. Advani)

लालकृष्ण आडवाणी को लोग आज भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता के रुप में जानते हैं। लालकृष्ण आडवाणी ने साल 2002 से लेकर साल 2004 तक भारत के उप प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला। बस इतना ही नहीं, लालकृष्ण आडवाणी ने अयोध्या के क्षी राम जन्मभुमी मंदिर के निर्माण के लिए वकालत करते हुए आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज तक संसद के निचले सदन में सबसे लंबे समय तक रहने वाले लालकृष्ण आडवाणी पहले विपक्ष के नेता हैं।

पी. वी. नरसिम्हा राव को 2024 में भारत रत्न से किया गया सम्मानित (P. V. Narasimha Rao)

पी. वी. नरसिम्हा राव भारत के 9वें प्रधान मंत्री रह चुके हैं। बतोर प्रधान मंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का कार्यकाल 1991 से 1996 तक रहा। अपने कार्यकाल में उन्होनें भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बहुत से आर्थिक रुप से महत्वपूर्ण और जरुरी बदलाव किए। उनके कार्यकाल में लाइसेंस राज को खत्म करते हुए जरुरी LPG Reforms और आर्थिक नीति की शुरुआत की गई, जिससे देश के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिला।

चौधरी चरण सिंह को 2024 में भारत रत्न से किया गया सम्मानित (Chaudhary Charan Singh)

किसानों का मसिहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह भारत के 5वें प्रधान मंत्री रह चुके हैं। चौधरी चरण सिंह का बतोर प्रधानमंत्री कार्याकाल 1979 से 1980 तक रहा। उन्होनें अपने पुरे कार्यकाल में किसानों के हितों के लिए बहुत से जरुरी काम किए। वें किसान हितों के आंदोलनों में भी अहम भुनिका में मौजुद रहै। उन्होंने हमेशा कृषि सुधारों के लिए काम किया और कृषि समुदाय के भले के लिए बहुत सी नीतियां भी लागू की।

एम. एस. स्वामीनाथन को 2024 में भारत रत्न से किया गया सम्मानित (M. S. Swaminathan)

भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम. एस. स्वामीनाथन को भी आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया। बतोर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक के रूप में उन्होंने भारत में कृषि क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button