क्राइमन्यूज़बड़ी खबर

शहनाई.बारात. विदाई…सुहागरात और मौत का मातम!

बहराइच, कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार के मजरे टेपराहन पुरवा में एक दुखद वाक्या सामने आया। जहां एक नव दंपति की सुहागरात वाले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन के गांव में चीख पुकार मच गई है। दोनों के परिजन रो-रोकर बिलख रहे हैं। गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कह रही है।


पूरा मामला गोड़हिया नंबर चार के रहने वाले प्रताप पुत्र सुंदरलाल से जुड़ा है। जिसकी शादी गोड़हिया गांव नंबर दो गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्प की बेटी के साथ हुआ था। शादी की पहली रात को खाना खा पीकर सभी लोग सोने के लिए चले गए। नवदंपति ने भी अपना कमरा बंद किया। लेकिन जब सुबह दंपति का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हुए। सभी ने कमरे में देखा तो पुष्पा और प्रताप कमरे में बेसुध पड़े थे। दरवाजा खोला गया तो दोनों मृत मिले।
परिवार में मचा कोहराम
दंपति की मौत की खबर जिसने भी सुनी, परेशान हो गया। घटना की सूचना वर पक्ष ने वधू पक्ष को दी। दोनों परिवार के लोगों घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कैसरगंज प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह मौके पर गांव पहुंचे। जहां अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानांजय सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं वधू पक्ष के ग्राम प्रधान बलराम यादव का कहना है कि दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। उधर, वधू के भाई दिनेश यादव ने जांच की मांग की है।

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button