उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

SP MLA Shifted Maharaj Ganj jail: सपा विधायक इरफान सोलंकी कानपुर से महाराज गंज जेल शिफ्ट

महिला ने सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ 7 नवंबर को एक केस दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक के भाई रिजवान सोलंकी व अन्य भी नामजद थे। एफआईआर में आरोप है कि जाजमऊ की डिफेंस कालोनी में उसका प्लाट कब्जाने के लिए आरोपियों ने आग लगा दी थी।

कानपुर। समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को बुधवार को कानुपर जेल से महाराज गंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सपा विधायक कानुपर जेल में 2 दिसम्बर से बंद थे। कानपुर जेल से निकलते समय इरफान सोलंकी अपनी मां और पत्नी नसीम को देख कर भावुक हो गये। उनके चेहरे पर एक तरह की बेबसी देखने को मिली।

सपा विधायक इरफान सोलंकी एक महिला के प्लाट में आगजनी के मामले में जेल में बंद हैं। सपा विधायक को कड़े सुरक्षा घेरे में कानपुर जेल से महाराजगंज जेल के लिए ले जाया गया। इस मौके पर उनका पत्नी ने कहा कि उन्हें करीब 400 किमी दूर भेजा जा रहा है। पता नहीं बच्चे कैसे अपने पिता को देख सकेंगे।

यह भी पढेंः NIA Raids: सिरसा में एनआईए की छापेमारी, गैंगस्टरों के दो गुर्गों से घरों से अवैध हथियार बरामद

मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होने कोई बात नहीं की। वैसे भी नियमानुसार न्यायिक हिरासत में मीडिया में बयान नहीं दिया जा सकता। इस दौरान कार में बैठते समय धक्का लगने से उनकी पुलिस से कहा सुनी भी हुई।

महिला ने सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ 7 नवंबर को एक केस दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक के भाई रिजवान सोलंकी व अन्य भी नामजद थे। एफआईआर में आरोप है कि जाजमऊ की डिफेंस कालोनी में उसका प्लाट कब्जाने के लिए आरोपियों ने आग लगा दी थी।  इरफान सोलंकी के खिलाफ एक बांग्लादेशी के प्रमाण पत्र बनवाने में पत्र लिखने पर भी मामला दर्ज हुआ है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button